bhagalpur news. जय श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हुआ इलाका

रविवार को रुद्र सेना संगठन के तत्वाधान में बिहपुर प्रखंड के मड़वा स्थित बज्रलेश्वरनाथ धाम परिसर से रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

रविवार को रुद्र सेना संगठन के तत्वाधान में बिहपुर प्रखंड के मड़वा स्थित बज्रलेश्वरनाथ धाम परिसर से रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा को बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र ने विधिवत रवाना किया. इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, महंत नवलकिशोर दास, समाजसेवी उत्तम कुमार तथा मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन राय उपस्थित रहे. दिन के करीब 12 बजे मिनी देवघर के नाम से विख्यात बज्रलेश्वरनाथ धाम मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई. यह शोभायात्रा पश्चिमी रेलवे ढाला, बिहपुर बाजार, वर्मा सेल चौक, सोनवर्षा दुमुंही चौक, बभनगामा, गौरीपुर व लत्तीपुर होते हुए पुनः सोनवर्षा बड़ी भगवती स्थान परिसर पहुंचकर संपन्न हुई. शोभायात्रा के दौरान मार्ग के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत की व्यवस्था भी की गई. जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और भगवान श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवा वस्त्र एवं पगड़ी धारण कर हाथों में महावीरी ध्वज लिए चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय वातावरण में सराबोर हो गया. प्रभु श्रीराम के भजनों की धुन तथा जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा इलाका देर तक गुंजायमान रहा. शोभायात्रा में आकर्षक श्रीराम दरबार की झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही, जिसे देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बिहपुर, बिक्रमपुर, मिलकी, मड़वा, जयरामपुर, सोनवर्षा, बभनगामा, गौरीपुर व अमरपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही. पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था रही, जिसके कारण शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >