bhagalpur news. सबौर कॉलेज के शिक्षक डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था स्टार्ट अप शिक्षा इंडिया फाउंडेशन के द्वारा सबौर कॉलेज के शिक्षक डॉ मयंक वत्स को डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया

दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था स्टार्ट अप शिक्षा इंडिया फाउंडेशन के द्वारा सबौर कॉलेज के शिक्षक डॉ मयंक वत्स को डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया. यह सम्मान डॉ मयंक वत्स को शिक्षा के क्षेत्र में लंबा शिक्षण अनुभव, शोध कार्य, पुस्तक प्रकाशन एवं कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में शोध-पत्र प्रस्तुति एवं नवाचार के लिए दिया गया. इस उपलब्धि के लिये कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ नाज प्रवीण ने बधाई दी एवं महाविद्यालय में सम्मानित किया गया. डाॅ नाज ने कहा कि इस उपलब्धि से महाविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ी है और यह पूरे महाविद्यालय परिवार के लिये गर्व की बात है. कॉलेज के आइआरपीएम विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ मणिलाल पासवान ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया. कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षक डाॅ पारसमणि झा, डॉ राकेश रंजन, डॉ कुमार नित्य गोपाल, डॉ नीरज, डॉ मो शहाबुद्दीन, डॉ रंजना कुमारी, डॉ अनिता कुमारी, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ सत्येंद्र कुमार, डॉ मेघा सिंह, डॉ बी नूरजहां, डॉ मोहिनी, डॉ मीनू पांडे, डॉ सरोज कुमार, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ विपुल कुमार, डॉ मो ईबरार सनी, डॉ आनंद, डॉ गोविंद सरकार, डॉ शशि माला, डॉ मधु लता, डॉ रवि शंकर मिश्रा, डॉ अनुराधा, डॉ किरण कुमारी एवं डॉ सुभद्रा, प्रधान सहायक राकेश ठाकुर एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी देवनाथ चौधरी, रमाकांत मिश्रा, सुगंध झा, निशत सम्स, रोशन कुमार, नवीन निकुंज, तपेश कुमार, मो मजीद यासीन एवं नंदलाल ने भी बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >