Bhagalpur news सुलतानगंज ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

आजाद यंग क्रिकेट चैलेंज कप का फाइनल मुकाबला सीटीएस नाथनगर व टिशू 11 सुलतानगंज के बीच हुआ.

सुलतानगंज महेशी पंचायत के पुरानी मोतीचक दुर्गा स्थान खेल मैदान में आजाद यंग क्रिकेट चैलेंज कप का फाइनल मुकाबला सीटीएस नाथनगर व टिशू 11 सुलतानगंज के बीच हुआ. टॉस जीतकर सुलतानगंज ने निर्धारित 16 ओवरों में सात विकेट खोकर 264 रन बनायी. जवाब में उतरी नाथनगर की टीम कुल 16 ओवर में 219 रन ही बना सकी. सुलतानगंज टीम ने 45 रनों से मैच जीता. मैच का उद्घाटन जिप अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल, आशा जायसवाल,अर्पणा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. निर्णायक में रमेश शर्मा, अमित कुमार, तीसरे अंपायर सिट्टू, रनिंग कमेंट्री मनोरंजन कुमार, स्कोरमेन में शुभम् देव थे. मौके पर रवि सुमन कुमार उर्फ अरुण मंडल, पंकज शर्मा, मो अफरोज आलम आदि कई गण्यमान्य लोग व काफी संख्या में खेलप्रेमी और दर्शक उपस्थित थे. राजद नगर अध्यक्ष मो अफरोज आलम ने बताया कि पुत्र अशान अफरोज व रेहान अफरोज व अन्य खिलाड़ी ने टिशू 11 सुलतानगंज की टीम ने शानदार खेल खेलते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. आठ जनवरी से मैच हो रहा था, जिसमें बेहतर प्रदर्शन किया और अंत में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

अकबरनगर ने जगदीशपुर को हराया

अकबरनगर श्री राम गुलाम क्रीड़ा प्रांगण खेरैहिया में चल रहे द डिसाइडर क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच अकबरनगर और सनराइजर जगदीशपुर के बीच हुआ. अकबरनगर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनायी. जवाब में जगदीशपुर की टीम 13.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी. 25 रन से अकबरनगर की टीम जीत गयी. चित्तू को मैन ऑफ द मैच दिया गया. दूसरा मैच भागलपुर और बरियारपुर के बीच खेला गया. बरियारपुर की टीम ने भागलपुर को हराया. मैच मैं निर्णायक की भूमिका अमरजीत और सुमन ने किया. स्कोरर मानव,कमेंट्री अमित ने निभाया. श्रीरामपुर प्रीमियर लीग का उद्घाटन मैच रविवार को अकबरनगर 11 और गब्बर 11 संग्रामपुर के बीच खेला गया. मैच का उद्घाटन नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी, उपमुख्य पार्षद अनिल कुमार व थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. अकबरनगर ने मैच जीत लिया. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और आयोजकों की अहम भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >