bhagalpur news. सुलतानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: हत्या की साजिश नाकाम, दो अपराधी हथियार संग गिरफ्तार

सुलतानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी वारदात होने से पहले ही अपराधियों की साजिश को विफल कर दिया

सुलतानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी वारदात होने से पहले ही अपराधियों की साजिश को विफल कर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर नवादा गांव में हत्या की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि नवादा निवासी हिरालाल यादव की हत्या की साजिश रची जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी, विधि-व्यवस्था डीएसपी और सुलतानगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवादा बहियार में छापेमारी की, जहां से मणि कुमार उर्फ सिटू यादव और सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान एक कट्टा, दो मास्केट, नौ जिंदा कारतूस, दो खोखा और एक बिंडोलिया बरामद किया गया. प्रशिक्षु आइपीएस सह एएसपी एवं थानाध्यक्ष सायम रजा ने प्रेस वार्ता में बताया कि दोनों आरोपी हत्या की साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे. समय रहते कार्रवाई कर बड़ी घटना टाल दी गई. पुलिस के अनुसार दोनों गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा इस साजिश में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >