भागलपुर में 25 मई से महंगा होगा सुधा दूध, बढ़ेंगे अन्य उत्पादों के भी दाम

भागलपुर जिले में सोमवार 25 मई से सुधा दूध के दाम बढ़ जायेंगे. नयी दरें लागू होने के बाद सुधा दूध प्रति पैकेट दो रुपये महंगा मिलेगा.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

भागलपुर : जिले में सोमवार 25 मई से सुधा दूध के दाम बढ़ जायेंगे. नयी दरें लागू होने के बाद सुधा दूध प्रति पैकेट दो रुपये महंगा मिलेगा. दूध के साथ-साथ सुधा के अन्य उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की जायेगी.भागलपुर सुधा दूध के विपणन प्रबंधक एके झा ने बताया कि मुख्यालय से मूल्य वृद्धि को लेकर पत्र प्राप्त हो गया है. 25 मई की सुबह से नई दरें प्रभावी हो जायेंगी. इसके लिए भागलपुर केंद्र की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है और सभी विपणन केंद्रों को नयी रेट सूची उपलब्ध करा दी जायेगी.भागलपुर सुधा केंद्र से जिले के अलावा नवगछिया, कहलगांव, मुंगेर, जमुई सहित कई क्षेत्रों में दूध और दुग्ध उत्पादों की सप्लाई की जाती है. ऐसे में नई दर लागू होने के बाद इन इलाकों के उपभोक्ताओं को भी बढ़ी हुई कीमत पर दूध खरीदना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >