bhagalpur news. किसी को अनुपस्थित दिखाया, तो किसी का विषय बदला, रिजल्ट पेंडिंग

टीएमबीयू का परीक्षा विभाग पिछले दिनों फर्जी अंकपत्र को लेकर सुर्खियों में था.

टीएमबीयू का परीक्षा विभाग पिछले दिनों फर्जी अंकपत्र को लेकर सुर्खियों में था. अब परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित, विषय में बदलाव व रिजल्ट पेंडिंग को लेकर चर्चा में है. इसे लेकर विद्यार्थी विवि व कॉलेज का चक्कर लगा रहे हैं. दरअसल, महादेव सिंह कॉलेज स्नातक सत्र 2023-27 सेमेस्टर वन के 35 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के बाद भी अनुपस्थित दिखाया गया है. इस बाबत मंगलवार को छात्र राजद के टीएनबी काॅलेज इकाई अध्यक्ष देव सूरज के नेतृत्व में पीड़ित छात्र-छात्राएं विवि पहुंचे और परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार से मिले. छात्रों ने बताया कि उनलाेगाें ने परीक्षा दी थी. रिजल्ट में उनका विषय बदल दिया गया. साथ ही उस विषय की परीक्षा में अनुपस्थित दिखाया गया था.

देव सूरज ने परीक्षा नियंत्रक से कहा कि छात्राें के विषय की जाे मूल सूची थी. इसमें उनके विषय बदल कर अनुपस्थित दिखाया गया है. इसे तकनीकी भूल नहीं माना जा सकता है. बल्कि जान बूझकर किया गया है. इसे लेकर परीक्षा नियंत्रक ने महादेव सिंह काॅलेज के परीक्षा नियंत्रक से बात की. परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि छात्रों का मूल दस्तावेज मंगाकर रिजल्ट में सुधार किया जायेगा. कहा कि रिजल्ट में जल्द सुधरा नहीं होने पर आंदोलन करेंगे. उधर, महादेव सिंह काॅलेज के परीक्षा नियंत्रक डाॅ विभु राय ने बताया कि विवि के परीक्षा विभाग ने रिजल्ट में सुधार करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >