bhagalpur news. टीएनबी कॉलेज में नामांकन निःशुल्क लेने की नोटिस जारी होने के बाद छात्र राजद व एबीवीपी आमने-सामने

टीएनबी कॉलेज में नामांकन निःशुल्क किये जाने की नोटिस जारी होने के बाद छात्र राजद व एबीवीपी आमने-सामने हैं

टीएनबी कॉलेज में नामांकन निःशुल्क किये जाने की नोटिस जारी होने के बाद छात्र राजद व एबीवीपी आमने-सामने हैं. कॉलेज से नोटिस जारी होने के बाद एबीवीपी के छात्र नेता ने ऐतिहासिक जीत बताया है, तो दूसरी तरफ छात्र राजद के नेता ने एबीवीपी पर छात्रों को गुमराह करने का आरोप लगाया है. उधर, कॉलेज प्राचार्य डॉ दीपो महतो ने नोटिस जारी कर कहा कि विवि से 21 जनवरी 2026 को जारी पत्र के अनुसार कॉलेज के सभी यूजी, पीजी सेमेस्टर में सामान्य पाठ्यक्रम में पढ़ रहे अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं व सभी कोटि की छात्राओं से नामांकन में शुल्क नहीं लिया जायेगा. ऐसे में जो नामांकन करा चुके है, उनकी राशि वापस करने की प्रक्रिया की जायेगी.

तीन अप्रैल को ही प्राचार्य ने दी थी सहमति – छात्र राजद

छात्र राजद के टीएनबी कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज ने कहा कि मामले को लेकर कॉलेज प्राचार्य से तीन अप्रैल को नामांकन नि:शुल्क किये जाने मामले को लेकर छात्र संगठनों की बैठक बुलायी थी. इसमें छात्र राजद सहित अन्य छात्र संगठन के लोग भी शामिल हुए थे. प्राचार्य ने बैठक में ही आश्वासन दे चुके थे कि सरकार के पत्र के अनुसार नि:शुल्क स्नातक व पीजी में नामांकन लिया जायेगा. तीन अप्रैल को सरकारी छुट्टी होने के कारण नोटिस जारी नहीं हो सका था. लिहाजा प्राचार्य ने चार अप्रैल को नोटिस जारी करने की बात कही थी. छात्र नेता ने कहा कि एक फोटो बाज छात्र संगठन इस मुद्दे पर अनावश्यक रूप से राजनीति कर रहा है. सभी को बुलाकर स्वयं को हीरो साबित करने में लगे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण व अपमानजनक है.

एबीवीपी ने कॉलेज में किया धरना प्रदर्शन

टीएनबी कॉलेज में नामांकन नि:शुल्क करने की मांग को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने धरना-प्रदर्शन किया. कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उनलोगों की मुख्य मांग थी कि सरकार की योजना के तहत सभी वर्ग की छात्राओं एवं एससी-एसटी वर्ग के छात्रों का नामांकन पूर्णतः निःशुल्क किया जाये. साथ ही नोटिस जारी होने के बाद जिन छात्रों से नामांकन शुल्क लिया गया है, उन्हें वापस की जाये. मामले में कॉलेज प्रशासन ने नि:शुल्क नामांकन को लेकर नोटिस जारी करने की मांग कर रहे थे. कॉलेज अध्यक्ष सुमित सिंह एवं लक्ष्मण कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि कॉलेज प्रशासन ने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय से दिशा-निर्देश प्राप्त होते ही जिन छात्रों से शुल्क लिया गया है. प्राचार्य के सकारात्मक आश्वासन के बाद छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना समाप्त किया. मौके पर पीयूष, राजा यादव, प्रभाकर, अबनीश, चुनमुन, दिव्यम, मृणाल, निकिता, नवीन, शिव सागर आदि मौजूद थे.

प्रदेश सह मंत्री ने कहा, धरना-प्रदर्शन के बाद ही जारी हुआ नोटिस

परिषद के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे ने कहा कि धरना-प्रदर्शन के बाद ही कॉलेज प्रशासन ने नि:शुल्क नामांकन को लेकर नोटिस जारी की. कहा कि तीन अप्रैल को वार्ता के लिए प्राचार्य ने बुलाया था. इसमें अन्य संगठन भी शामिल हुए थे. सारा कुछ सकारात्मक होने के बाद शनिवार को कॉलेज प्रशासन को स्वत: नोटिस जारी नहीं किया. ऐसे में एबीवीपी ने धरना-प्रदर्शन किया, तो नोटिस जारी कर दी गयी. परिषद वर्ष 2016 से ही कॉलेज व पीजी विभागों में सभी वर्ग की छात्राओं एवं एससी-एसटी वर्ग के छात्रों का नामांकन पूर्णतः निःशुल्क लिये जाने का मुद्दा उठाता आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >