bhagalpur news. जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता की तिथि बढ़ी, अब सात अक्तूबर से

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में 23 सितंबर से होने वाली जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद (मशाल) प्रतियोगिता की तिथि बढ़ा दी गयी है

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में 23 सितंबर से होने वाली जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद (मशाल) प्रतियोगिता की तिथि बढ़ा दी गयी है. अब यह प्रतियोगिता सात अक्तूबर से आयोजित की जायेगी. इसे लेकर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के उप निदेशक ने पत्र जारी किया है. पत्र में कहा कि राज्य के विद्यालयों में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है. जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त पत्र के अनुसार तिथि में बदलाव किया गया है. भाग लेने के लिए विद्यालय 28 सितंबर तक सैंडिस कंपाउंड स्थित खेल भवन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. संबंधित विद्यालय निर्धारित प्रपत्र में अपने छात्र-छात्राओं का विवरण पूर्ण रूप से भरकर सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ जमा कर सकते हैं. प्रतियोगिता में कक्षा छह से लेकर 12वीं तक विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पढ़ने वाले नियमित छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं. एक खिलाड़ी एक ही खेल विद्या में भाग लेंगे. बताया कि जिला स्तर पर अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागलपुर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. अभी तक लगभग 500 से अधिक खिलाड़ियों का फॉर्म जमा किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >