Bhagalpur news एसपी नवगछिया ने दाता मांगनशाह के सलाना उर्स का लिया जायजा

सलाना उर्स-ए-पाक के तीसरे दिन सोमवार मेले का जायजा लेने नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार दाता के मजार पहुंच कर मेले में प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

गंगा-कोसी के बीच प्रखंड के मिल्की गांव स्थित कौमी एकता, आपसी सद्भाव, भाईचारे व आपसी मिल्लत का मिसाल सैय्यदाना दाता हजरत मांगन शाह रहमतुल्ला अलैह के सलाना उर्स-ए-पाक के तीसरे दिन सोमवार मेले का जायजा लेने नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार दाता के मजार पहुंच कर मेले में प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर को आवश्यक निर्देश दिये. राजद के महासचिव पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संतोष कुमार तिवारी ने दाता के दर पर चादरपोशी की. वह उर्स इंतेजामिया के कमेटी के दफ्तर पहुंचे, जहां उनका सम्मान दाता पर चढ़े चादर व बुके देकर किया गया. कमेटी के मो इरफान आलम, अबूल हशन, अशद राही सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. मौके पर राजद नेता संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि दाता का यह मजार नेकी व परोपकार की राह पर चलने की सीख देता है. दाता मांगन शाह एक सूफी संत थे. इनके मजार की एक चुटकी मिट्टी बिगड़े काम को बना देती है. बिहपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह उर्स इंतजामिया कमेटी के सदर मो इरफान आलम ने बताया कि मंगलवार को भागलपुर नगर विधायक अजीत शर्मा दिन के करीब ढ़ाई बजे दाता मंगनशाह के मजार पर चादरपोशी करेंगे.

अपराधियों ने कैंप कार्यालय के निकट की फायरिंग

अपराधियों ने जल संसाधन विभाग के इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध पर स्पर संख्या छह एन स्थित कैंप कार्यालय के निकट सोमवार की सुबह आठ व नौ बजे के बीच एक दर्जन से अधिक फायरिंग कर छोटी नाव से गंगा पार कर दियारा चले गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी स्पर संख्या पांच की ओर से आये थे. करोड़ों रुपये की लागत से कटाव निरोधी कार्य जल संसाधन विभाग की ओर से करवाये जा रहे हैं. पूर्व में अपराधियों ने दहशत फैला रंगदारी के रूप में मोटी रकम के लिए फायरिंग की. समाचार लिखे जाने तक न तो विभागीय अभियंताओं ने न ही कटाव निरोधक कार्य करने वाली एजेंसी ने पुलिस को सूचना दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >