Bhagalpur news सामाजिक जागरूकता सह मतदाता जागरूकता रैली निकाली

जेपी कॉलेज नारायणपुर के एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने सामाजिक जागरूकता और जनसंपर्क गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया.

जेपी कॉलेज नारायणपुर के एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने सामाजिक जागरूकता और जनसंपर्क गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व एनएसएस स्वयंसेवक चंदन कुमार के संवाद सत्र से हुई. उन्होंने एनएसएस शिविर के महत्व, उद्देश्यों और सामाजिक सेवा के अनुभवों को साझा किया. स्वयंसेवकों ने शाहपुर-चौहद्दी गांव में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रितिका गौतम के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली व सर्वेक्षण किया. रैली में युवाओं और ग्रामीणों को मतदान के अधिकार व इसके महत्व के बारे में जागरूक किया. सामुदायिक संवाद में लोगों ने कार्यक्रम पदाधिकारी व स्वयंसेवकों से अपने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की. ग्रामीणों ने जल निकासी व्यवस्था की कमी, सड़क खराब होने और नेतृत्व के अभाव जैसी समस्याओं को प्रमुखता से रखा. स्वयंसेवकों ने उन्हें इन मुद्दों को सामूहिक रूप से उठाने और समाधान के लिए पहल करने की सलाह दी. ग्रामीणों ने एनएसएस इकाई के इस प्रयास की सराहना की और युवाओं को समाज सेवा एवं जनजागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया. प्रभारी प्राचार्य डाॅ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में और भी जनहित से जुड़े कार्यक्रम किये जायेंगे.

शहनवाज हुसैन ने पीएम की सभा में लोगों को आने के लिए आमंत्रित किया

प्रधानमंत्री की सभा में आने के लिए शहनवाज हुसैन ने नवगछिया के लोगों को आमंत्रित किया. भागलपुर में 24 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा की सफलता के लिए नवगछिया संगठन जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोली बना करगांव मोहल्ले में आमजनों और किसानों को आमंत्रित कर रहे हैं. बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन ने कार्यकर्ताओं के साथ नवगछिया मंकदपुर चौक पर दुकानदारों व आमजनों को प्रधानमंत्री की जनसभा में जाने का आमंत्रण दिया. मौके पर मुकेश राणा, रंजीत झा, विक्रम सिंह, राजकुमार रजक, सोनज साह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >