भागलपुर में स्कूल जा रहे तीन बच्चों को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, एक छात्रा की मौत, दो की स्थिति गंभीर

Bihar Accident News: भागलपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे तीन बच्चों को कुचल दिया, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

Bihar Accident News: बिहार के भागलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. सुलतानगंज-भागलपुर मुख्य सड़क मार्ग (NH-80) पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे तीन बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं.

कैसे हुआ हादसा?

घटना सुलतानगंज के पैन गांव के समीप की है. जानकारी के मुताबिक, महेशी गांव के रहने वाले तीनों बच्चे साइकिल से स्कूल जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बच्चे करीब 20-25 फीट दूर जा गिरे और उनकी साइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

एक छात्रा की गई जान

हादसे में 16 वर्षीय करुणा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं 12 वर्षीय अंश कुमार और 15 वर्षीय दिव्यांशु कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर सुलतानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी. हादसे के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा. हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और करीब दो किलोमीटर दूर उसे पकड़ लिया. बाद में पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया, लेकिन चालक फरार बताया जा रहा है.

पुलिस का क्या कहना है?

एएसपी संयम राजा ने बताया कि हादसे में दो बच्चों की हालत गंभीर है. पुलिस वाहन और चालक की पहचान कर रही है और घटना के कारणों की जांच जारी है. इस हादसे के बाद मृतक छात्रा के परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक और आक्रोश का माहौल है.

Also Read: जिसने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, बिहार में उसी पिता को बेटे ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >