bhagalpur news. नगर निगम क्षेत्र में सोख्ता निर्माण की होगी जांच, चार सदस्यीय टीम गठित

नगर निगम क्षेत्र में बनाये गये सोख्ता (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) की गुणवत्ता और क्रियान्वयन की जांच अब व्यापक स्तर पर की जायेगी

नगर निगम क्षेत्र में बनाये गये सोख्ता (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) की गुणवत्ता और क्रियान्वयन की जांच अब व्यापक स्तर पर की जायेगी. निगम प्रशासन ने इसके लिये चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है. यह निर्णय 20 जनवरी को आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में मेयर के प्रस्ताव पर लिया गया था. उसी के आलोक में नगर आयुक्त ने टीम का गठन करते हुए स्थलीय जांच के निर्देश जारी किये हैं.

जल-जीवन-हरियाली के कार्यों की होगी स्थलीय समीक्षा

नगर निगम द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में सोख्ता निर्माण कराया गया है. अब इन कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता और स्थल की उपयुक्तता की गहन समीक्षा की जायेगी. निर्देश दिया कि संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता संयुक्त रूप से सभी वार्डों का निरीक्षण करेंगे. जांच के दौरान यह देखा जायेगा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ है या नहीं और योजना के अनुसार उसका क्रियान्वयन किया गया है या नहीं.

वार्डवार जिम्मेदारी किया तय

गठित जांच कमेटी में नगर प्रबंधक और अभियंताओं को वार्डवार जिम्मेदारी सौंपी गयी है, ताकि सभी क्षेत्रों में व्यवस्थित तरीके से निरीक्षण किया जा सके.

गठित जांच कमेटी:

असगर अली, नगर प्रबंधक- वार्ड 01 से 25

विनय प्रसाद यादव, नगर प्रबंधक- वार्ड 26 से 51

अरुण कुमार, सहायक अभियंता- वार्ड 01 से 51

अनुपम अनुराग, कनीय अभियंता- वार्ड 01 से 51

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >