दूसरी तरफ डीपीओ एसएसए बबीता कुमारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने प्रखंड के सूचीबद्ध विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. एजेंसी द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सामग्री का इंस्टालेशन विद्यालय परिसर के उपयुक्त कक्ष में उनकी देखरेख में कराना सुनिश्चित किया जाये.
प्रखंडवार सूची के अनुसार सबसे अधिक 37 स्मार्ट क्लास कहलगांव में स्थापित होना है. पीरपैंती में 31, सन्हौला में 22, सुलतानगंज में 21, नाथनगर में 18, शाहकुंड में 16, गोराडीह में 15, जगदीशपुर में 15, खरीक में 15, नवगछिया में 14, सबौर में 14 व नगर निगम क्षेत्र में 13 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाये जायेंगे. जबकि पांच स्मार्ट क्लास इस्माइलपुर प्रखंड में है. वहीं, इस्माइलपुर गोपालपुर शाहकुंड और सुलतानगंज के प्रारंभिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेस सूची में नहीं है.bhagalpur news. नये सत्र से जिले के 305 विद्यालयों में बनेंगे स्मार्ट क्लास

bhagalpur news. नये सत्र से जिले के 305 विद्यालयों में बनेंगे स्मार्ट क्लास
Copied link
जिले के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, प्रारंभिक व कस्तूरबा विद्यालय सहित 305 विद्यालयों में नये सत्र से स्मार्ट क्लासेस बनाये जायेंगे