मारवाड़ी महाविद्यालय में आयोजित महिला अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में एसएम कॉलेज ने बीएन कॉलेज को हराकर जीत दर्ज की. 10 ओवर के मुकाबले में बीएन कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए. जवाब में एसएम कॉलेज की टीम ने 9 ओवर एक गेंद में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया.
बिहार दिवस पर प्रतियोगिता की शुरुआत
बिहार दिवस के अवसर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो डॉ विमलेंदु शेखर झा, मेयर डॉ वसुंधरा लाल, डीएसडब्ल्यू डॉ अर्चना शाह, मृत्युंजय सिंह, गंगा पवन पोद्दार, तपन कुमार घोष, सज्जन किशोर पुरिया, संजय कुमार जायसवाल, बांका कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुधीर कुमार सिंह, टीएनबी कॉलेज के प्रो दीपू महतो, आयोजन सचिव डॉ स्वस्तिका दास समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया.पहली बार महिला क्रिकेट आयोजन
प्राचार्य प्रो डॉ संजय कुमार झा ने कहा कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. उन्होंने इसे छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में अहम पहल बताया.
खेल भावना के साथ खेलें : कुलपति कुलपति प्रो डॉ विमलेंदु शेखर झा ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने की सलाह दी. उन्होंने घोषणा की कि वूमेन ऑफ द मैच को 1001 रुपये और वूमेन ऑफ द सीरीज को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा. साथ ही प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने वाले कॉलेजों से शोकॉज पूछा जाएगा.महिलाएं हर क्षेत्र में आगे : मेयर
मेयर डॉ वसुंधरा लाल ने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह प्रतियोगिता इसका उदाहरण है.
छह टीमों की भागीदारी, कमेंट्री ने बांधा समां इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं. मैच की कमेंट्री बासुकी कुमार ने की. आयोजन को सफल बनाने में प्रो ब्रज भूषण तिवारी, प्रो एके दत्ता, डॉ कमला पाढ़ी, डॉ आशीष कुमार मिश्रा, डॉ जूही सिंह, डॉ प्रमिला कुमारी, डॉ प्रभात कुमार, डॉ कुमार मनोज, राजेश नंदन, शशि रश्मि सहित अन्य की भूमिका रही.