bhagalpur news. ट्रिपल आइटी और बजाज ऑटो फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

ट्रिपल आइटी और बजाज ऑटो फाउंडेशन ने गुरुवार को संस्थान परिसर के प्रशासनिक भवन स्थित बोर्ड रूम में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये

ट्रिपल आइटी और बजाज ऑटो फाउंडेशन ने गुरुवार को संस्थान परिसर के प्रशासनिक भवन स्थित बोर्ड रूम में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये. यह सहयोग बजाज इंजीनियरिंग स्किलिंग ट्रेनिंग (बेस्ट) पहल के तहत उद्योग-अनुकूल इंजीनियरिंग शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. हस्ताक्षर समारोह में बजाज ऑटो लिमिटेड के सीएसआर उपाध्यक्ष सुधाकर गुडीपति और प्रबंधन प्रशिक्षु विनिता शेखावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. वहीं संस्थान की ओर से निदेशक प्रो मधुसूदन सिंह के साथ सभी डीन और विभागाध्यक्ष मौजूद थे. इस समझौते के तहत ट्रिपल आइटी में बेस्ट कार्यक्रम को औपचारिक रूप से लागू किया जायेगा. कार्यक्रम का उद्देश्य समकालीन और उभरती प्रौद्योगिकियों में व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर इंजीनियरिंग छात्रों की रोजगार क्षमता और उद्योग-तैयारी को बढ़ाना है. यह पहल शिक्षा जगत और उद्योग के बीच की खाई को पाटने की साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है.

समझौते के अनुसार संस्थान एक समर्पित भवन का निर्माण करेगा. इसमें बेस्ट केंद्र स्थापित की जायेगी. वहीं बजाज ऑटो फाउंडेशन रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के क्षेत्र में विशेष उपकरणों से सुसज्जित विश्वस्तरीय प्रयोगशाला विकसित करेगा. कार्यक्रम को बजाज ऑटो लिमिटेड के वरिष्ठ विशेषज्ञ इंजीनियरों द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें उद्योग संबंधी पाठ्यक्रम मॉड्यूल को शैक्षणिक ढांचे में एकीकृत किया जायेगा. कक्षा शिक्षण के साथ परियोजना-आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जायेगा.

निदेशक प्रो सिंह ने बजाज ऑटो लिमिटेड के अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह सहयोग तकनीकी शिक्षा को नयी दिशा देगा और छात्रों के लिए बेहतर कॅरियर का अवसर सृजित करेगा. सीएसआर उपाध्यक्ष सुधाकर गुडीपति ने कहा कि युवा इंजीनियरों को उद्योग संबंधी कौशल से सशक्त बनाना भविष्य के लिए तैयार कार्यबल के निर्माण के लिए आवश्यक है. कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से आभार व्यक्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >