bhagalpur news. एमएससी बॉयोटेक सेमेस्टर दो की परीक्षा 30 जून से

टीएमबीयू के परीक्षा विभाग ने शुक्रवार को एमएससी बॉयोटेक सेमेस्टर दो सत्र 2024-26 के परीक्षा फार्म भरने की तिथि व रूटीन शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने जारी की.

टीएमबीयू के परीक्षा विभाग ने शुक्रवार को एमएससी बॉयोटेक सेमेस्टर दो सत्र 2024-26 के परीक्षा फार्म भरने की तिथि व रूटीन शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने जारी की. परीक्षा पीजी कंप्यूटर एप्लीकेशन (यूडीसीए) विभाग में होगी. बिना विलंब शुल्क के 20 से 23 जून तक फार्म भरे जायेंगे. विलंब शुल्क के साथ 24 जून को फार्म भरा जायेगा. प्रायोगिक परीक्षा छोड़कर बाकी परीक्षाएं एक पाली में 11.00 बजे से 2.00 बजे तक होगी. 30 जून को पेपर एमबीटीसीसी 5 की परीक्षा, दो जुलाई को पेपर एमबीटीसीसी 6 की परीक्षा, चार जुलाई को पेपर एमबीटीसीसी 7 की परीक्षा, आठ जुलाई को पेपर एमबीटीसीसी 8 की परीक्षा, 10 जुलाई को एमबीटीएइसी 1 की परीक्षा और प्रायोगिक के तहत पेपर एमबीटीसीसी 9 की परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित होगी. बॉयोटेक सेमेस्टर चार की परीक्षा तिथि जारी टीएमबीयू के परीक्षा विभाग ने एमएससी बॉयोटेक सेमेस्टर चार सत्र 2023-25 के परीक्षा फार्म भरने की तिथि व रूटीन शुक्रवार को जारी हुआ. परीक्षा का केंद्र कंप्यूटर एप्लीकेशन (यूडीसीए) विभाग है. बिना विलंब शुल्क के साथ 26 जून से 28 जून तक फार्म भर जायेंगे. जबकि विलंब शुल्क के साथ 30 जून को फार्म भर सकेंगे. नौ जुलाई को पेपर जीई 1 की परीक्षा एक पाली में 11.00 बजे से 2.00 बजे तक होगी. जबकि 11 जुलाई को प्रोजेक्ट डिर्सटेशन और वायवा 10.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >