bhagalpur news. टीएनबी कॉलेज में सेमेस्टर वन परीक्षा की कॉपी की जांच शुरू, ईद व रामनवमी में बंद रहेगा मूल्यांकन

टीएनबी कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर स्नातक सेमेस्टर वन परीक्षा की कॉपी की जांच गुरुवार से शुरू हो गयी

टीएनबी कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर स्नातक सेमेस्टर वन परीक्षा की कॉपी की जांच गुरुवार से शुरू हो गयी. केवल ईद व रामनवमी के दिन मूल्यांकन बंद रहेगा. दरअसल, स्नातक सत्र 2025-29 सेमेस्टर वन के तीन ग्रुप के विषयों की परीक्षा हो चुकी है. शेष परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी. केंद्र के मूल्यांकन निदेशक सह प्राचार्य डॉ दीपो महतो ने कॉपी मूल्यांकन को लेकर विभिन्न विषयों में बनाये गये को-ऑर्डिनेटर के साथ अपने कार्यालय में बैठक की. मूल्यांकन से संबंधित विशेष दिशा-निर्देश दिया. प्राचार्य ने कहा कि करीब 150 परीक्षकों ने कॉपी मूल्यांकन के लिए योगदान दे दिया है. मूल्यांकन कार्य निष्पक्ष व गुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिए आठ को-ऑर्डिनेटर बनाये गये हैं. एक को-ऑर्डिनेटर मार्क्स फाइल के लिए बनाया गया है. कुल सात कमरा में कॉपी की जांच की जा रही है.

75 फीसदी या उसे अधिक अंक वाले कॉपी की होगी जांच

डॉ दीपो महतो ने कहा कि 75 फीसदी या उससे अधिक अंक आने वाले कॉपी की जांच होगी. अंक ज्यादा आने पर परीक्षक अपने हेड परीक्षक को कॉपी देंगे. साथ ही कम अंक या अनउत्तीर्ण कॉपी को भी हेड परीक्षक को दिखायेंगे. उन्होंने कहा कि कॉपी मूल्यांकन के समय परीक्षक मोबाइल का उपयोग नहीं करेंगे.

डिग्री लेवल वाले ही कॉपी जांच करेंगे

प्राचार्य ने कहा कि सभी संबद्ध कॉलेज के डिग्री लेवल वाले शिक्षक ही कॉपी का मूल्यांकन करेंगे. डिग्री से कम वाले शिक्षक को कॉपी मूल्यांकन से अलग रखा गया है. कहा कि परीक्षकों की संख्या कम होने पर ही सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को कॉपी जांच में लगाया जा सकता है.

चार अप्रैल तक मार्क्स फाइल भेजने का दबाव

प्राचार्य ने बताया कि कॉपी मूल्यांकन के उपरांत चार अप्रैल तक मार्क्स फाइल भेजने का दबाव है. उन्होंने कहा कि ऊपर से निर्देश है कि तीन ग्रुप के विषयों की कॉपी की जांच कर चार अप्रैल तक विवि के परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. लगातार परीक्षा नियंत्रक का फोन आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >