bhagalpur news. ''''''''मॉर्निंग स्कूल'''''''' का आदेश जारी, छह अप्रैल से सुबह 6:30 बजे खुलेंगे विद्यालय

लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के समय में बड़ा बदलाव किया है

लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के समय में बड़ा बदलाव किया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार आगामी छह अप्रैल से 31 मई तक राज्य के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे.

सुबह 6:30 बजे से लगेगी क्लास, दोपहर 12:20 पर छुट्टी

नये मॉडल टाइम टेबल के तहत अब विद्यालय सुबह 6:30 बजे शुरू हो जायेंगे. छात्रों के लिए पठन-पाठन का कार्य दोपहर 12:20 बजे तक चलेगा, जिसके बाद उनकी छुट्टी कर दी जायेगी. विद्यालय संचालन की पूरी समय-सारणी निर्धारित कर दी गयी है.

स्कूल का टाइम-टेबल

प्रार्थना : सुबह 6:30 से 7:00 बजे तक

पहली से तीसरी घंटी : सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक

मध्यांतर (एमडीएम) : सुबह 9:00 से 9:40 बजे तक

चौथी से सातवीं घंटी : सुबह 9:40 से दोपहर 12:20 बजे तक

विद्यार्थियों की छुट्टी : 12.20 बजे

समीक्षा बैठक : दोपहर 12:20 से 12:30 बजे तक

बच्चों की संख्या अधिक होने पर दो शिफ्ट में भोजन

विभाग ने निर्देश दिया है कि जिन प्रारंभिक विद्यालयों में छात्रों की संख्या अधिक है, वहां प्रधानाध्यापक दो शिफ्टों में भोजन करा सकते हैं. ऐसे में आधे बच्चे निर्धारित मध्यांतर में और शेष बच्चे तीसरी या चौथी घंटी में भोजन कर सकेंगे. इसके अलावा विभाग ने स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारियों को भी विशेष शक्ति दी है. राज्य में पड़ने वाली भीषण गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अपने स्तर से विद्यालयों के संचालन समय में संशोधन कर सकते हैं.

ग्रीष्मावकाश के बाद फिर बदलेगा समय

मॉर्निंग स्कूल का निर्देश केवल ग्रीष्मावकाश (गर्मी की छुट्टियों) के पूर्व तक प्रभावी रहेगा. छुट्टियों के बाद राज्य के सभी स्कूल दोबारा अपने पुराने समय, यानी सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित किये जायेंगे. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों और शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >