bhagalpur news. सावित्री बाई फुले ने आधी आबादी के लिए किया अपना जीवन समर्पित

पीस सेंटर परिधि की ओर से कला केंद्र में सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम हुआ. संचालन राहुल ने किया. उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने मानव समाज की आधी आबादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया.

पीस सेंटर परिधि की ओर से कला केंद्र में सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम हुआ. संचालन राहुल ने किया. उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने मानव समाज की आधी आबादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया. आज से लगभग डेढ़ सौ साल पहले भारतीय समाज में महिला शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक- धार्मिक एकता के लिए कई प्रकार के क्रांतिकारी काम किये. पूर्व शिक्षक मनोहर शर्मा ने अपने विचार रखे. उज्जवल कुमार घोष, मिंटू कलाकार, स्मिता ने कहा कि आज इतनी तरक्की हो गयी. इसके बावजूद कुछ लोग समाज में नफरत का बीज बो रहे हैं. इस नफरत का सबसे अधिक प्रभाव महिलाओं पर पड़ रहा है. संतोष कुमार, मो इम्तियाज हक, मृदुला सिंह, अनंत कुमार सिंह, सौरभ कुमार पासवान, गोपाल यादव, मिथिलेश आनंद, सुनीता देवी, कृषिका गुप्ता, तमन्ना राठौर, अभिजीत, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे. इधर साहित्य सफर की ओर से शिक्षण संस्थान, मंदरोजा में भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की. रंजन कुमार राय, प्रेम कुमार सिंह, नवल किशोर, गोपाल दास, महेंद्र दास, इंद्रजीत कुमार और रामदेव प्रसाद ने भी संबोधित किया. जयंती समारोह का संचालन राजीव रंजन ने किया. वहीं सामाजिक संस्था स्वाभिमान द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन चैती दुर्गा स्थान मोहनपुर नरगा में कार्यक्रम आयोजित किया गया. अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की. जयंती समारोह का शुभारंभ दीप जलाकर निरंजन कुमार ने किया. मंचासीन अतिथियों ने भी सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर निरंजन कुमार, मुख्य अतिथि संतोष ठाकुर अनमोल, राजीव रंजन, अजय शंकर, जवाहर मंडल, नवल किशोर, महेंद्र आर्य, आशुतोष कुमार आशीष ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >