Bhagalpur news श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता अनुकरणीय : आगमानंद जी महाराज

पीरपैंती सुंदरपुर कृषि फॉर्म शाखा मैदान में स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में श्री 1008 महारुद्र यज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सप्तम दिवस शनिवार को कथा स्थल भक्तों से भरा था.

पीरपैंती सुंदरपुर कृषि फॉर्म शाखा मैदान में स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में श्री 1008 महारुद्र यज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सप्तम दिवस शनिवार को कथा स्थल भक्तों से भरा था. पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कृष्ण-सुदामा मित्रता का वर्णन किया. उन्होंने कहा कि सुदामा-कृष्ण की मित्रता अनुकरणीय, पालनीय और हृदय स्पर्शी है. मित्र अमीर गरीब नहीं होता है मित्रता दिल से होती है. उन्होंने गज ग्राह उद्धार का वर्णन किया और उन कथाओं का समावेश करते हुए भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया. स्वामी आगमानंद जी महाराज ने ईश्वर प्राप्ति का साधन तपस्या के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण के श्रवण की महिमा का आख्यान भी संगीत मय प्रस्तुति से दिया. रात में वृंदावन से पधारे संतोष पचौरी के नेतृत्व में आयी रामलीला मंडली ने सीता-राम विवाह, राम कलेवा, का वर्णन भक्ति लीला का संगीतमय प्रस्तुति दी, जिसे देखने लोगों की भीड़ देर रात तक डटी थी. प्रमुख रश्मि कुमारी,प्रेमानंद महाराज, स्वामी मानवानंद महाराज, कुंदन बाबा, स्वामी तत्वानंद, पप्पू साह, रंजीत पासवान, गुंजन साह, अनिल राय व ऋषिकेश सिंह, रोहित पासवान, सूरज कुमार, अजय तांती, रविन्द्र पासवान, गुड्डू तांती, प्रदीप पासवान, कमलेश कुमार, अरविंद पासवान, श्रवण कुमार, ओम कुमार, मनीष कुमार,कुशल राज नेतृत्व कर रहे थे.

नप बोर्ड बैठक का बहिष्कार, उप मुख्य पार्षद व सात पार्षदों ने किया वॉकआउट

सुलतानगंज नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक में शनिवार को उस समय विरोध की स्थिति बन गयी जब उपमुख्य पार्षद व सात पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर सदन से बाहर निकल गये. बहिष्कार करने वालों में उप मुख्य पार्षद नीलम देवी, पार्षद विभूति कुमार सहित अन्य पार्षद शामिल थे. बैठक का बहिष्कार कर रहे पार्षदों ने आरोप लगाया कि बैठक की सूचना 72 घंटे पूर्व नहीं दी गयी, जो बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 49 का स्पष्ट उल्लंघन है. उन्हें बैठक की सूचना गुरुवार को दोपहर दो बजे के बाद मिली, जबकि शनिवार को बैठक आयोजित की गयी. उन्होंने बैठक की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे सभी नाराज पार्षद बैठक से बाहर निकल गये. पार्षद विभूति कुमार सहित अन्य पार्षदों ने कहा कि अधिनियम के अनुसार सामान्य बोर्ड की बैठक के लिए कम से कम 72 घंटे पूर्व सूचना देना अनिवार्य है. उप मुख्य पार्षद नीलम देवी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मनमानी तरीके से विकास कार्य नहीं हो सकता, नगर का विकास तभी संभव है जब सभी पार्षदों को साथ लेकर चला जाए. मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने कहा कि बैठक में शामिल नहीं होने की बात कह कर कुछ पार्षद निकल गये. उन लोगों का कहना था कि बैठक की सूचना 72 घंटा पूर्व मिल जानी चाहिए. सदन में मौजूद पार्षद ने बताया कि सूचना तीन दिन पूर्व ही मिल गयी है. नप ईओ कृष्ण भूषण कुमार ने कहा कि मामले को लेकर पार्षद का आवेदन मिला है, छुट्टी से आये है, आखिर सूचना विलंब से क्यों मिली, मामले को लेकर शोकॉज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >