जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य को लेकर सुलतानगंज प्रखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं. गुरुवार को प्रखंड सभागार में प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया, जिसका उद्घाटन बीडीओ संजीव कुमार और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रखंड में 50-50 के बैच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अब तक लगभग 150 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले चुके हैं, जबकि कुल 9 बैच बनाए गए हैं. प्रशिक्षण कार्य 24 अप्रैल तक जारी रहेगा. इसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षुओं को विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि कार्य को आसानी से समझा जा सके. जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और गणना का कार्य 2 मई से 31 मई तक किया जाएगा. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. लोगों की सुविधा के लिए 17 अप्रैल से 1 मई तक स्व-गणना की व्यवस्था पोर्टल के माध्यम से की गई है. इस दौरान वांछित सूचना व जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं.
bhagalpur news. मई में होगा मकान सूचीकरण, 17 अप्रैल से शुरू स्वगणना, प्रचार-प्रसार के लिए व्यापक तैयारी
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य को लेकर सुलतानगंज प्रखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं
