bhagalpur news. टीएमबीयू में सफाई कर्मी, गार्ड व कंप्यूटर ऑपरेटर को दैनिक भत्ता पर रखने की तैयारी

टीएमबीयू में गार्ड नियुक्ति की तैयारी शुरू.

— पीजी गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा मामले को लेकर रजिस्ट्रार की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों की बैठक– विवि प्रशासन ने छह फरवरी को पत्र जारी कर सुरक्षा एजेंसी के निजी गार्ड को सेवा से किया मुक्तटीएमबीयू, संबंधित इकाई, पीजी विभागों, परीक्षा विभाग, लाइब्रेरी, पीजी गर्ल्स हॉस्टल आदि जगहों से हटाये गये सुरक्षा गार्डों को लेकर माथापच्ची शुरू हो गयी है. सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहने से मुश्किलें बढ़ने लगी है. इसे लेकर सोमवार को सिंडिकेट हॉल में रजिस्ट्रार की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों, डीन व विभागाध्यक्षों की बैठक हुई. इसमें सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर करीब एक घंटे तक गहन मंथन हुआ. दूसरी तरफ सभी विभागाध्यक्षों ने सफाई कर्मी, निजी सुरक्षा गार्ड व कंप्यूटर ऑपरेटर की कमी को लेकर विवि प्रशासन को प्रस्ताव दिया.

इस बाबत रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने कहा कि सभी पीजी विभागों, विवि प्रशासनिक भवन व पीजी गर्ल्स हॉस्टल से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार कुल 44 लोगों को दैनिक भत्ता पर रखने की तैयारी की जा रही है. इसे लेकर प्रभारी कुलपति को प्रस्ताव भेजा जा रहा है. उनके दिशा-निर्देश पर आगे की प्रक्रिया होगी. बता दें कि विवि प्रशासन ने छह फरवरी को पत्र जारी कर एजेंसी के माध्यम से कार्यरत निजी सुरक्षा गार्ड व मानवबल को हटा दिया है.

गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा को लेकर दो कर्मी की तैनाती

विवि के प्रॉक्टर प्रो एसडी झा ने कहा कि पीजी गर्ल्स हॉस्टलों की सुरक्षा को लेकर तत्काल प्रभाव से विवि के दो कर्मी की प्रतिनियुक्ति अगले आदेश तक के लिए की गयी है. सुरक्षा को लेकर विवि थाना के पदाधिकारी भी मंगलवार को गर्ल्स हॉस्टल का जायजा लेंगे. गश्ती बढ़ाने के लिए भी कहा गया है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगायी गयी है.

सुरक्षा को लेकर वार्डन ने अधीक्षकों के साथ बैठक की

गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन डॉ इंदू कुमार ने हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर सभी अधीक्षकों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि हॉस्टलों में रहने वाली छात्राओं से कहा कि निर्धारित समय के अंदर आ जाये. गेट को पूरी तरह लॉक रखें. इसके अलावा कार्यरत गार्ड से कहा कि किसी हाल में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >