bhagalpur news. थाई जहाज पर हुए हमले में सन्हौला के इंजीनियर की मौत

पिछले कई दिनों से इजराइल और इरान में हो रहे हमले में सन्हौला के इंजीनियर की मौत हो गई है

पिछले कई दिनों से इजराइल और इरान में हो रहे हमले में सन्हौला के इंजीनियर की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार 11 मार्च को भारत आ रहे थाई जहाज पर हुए हमले में दो भारतीयों की मौत हुई थी. इसमें एक भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड के रानी बमिया निवासी स्वर्गीय सरयुग प्रसाद के पुत्र मरीन इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह की भी मौत हुई है. इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. उनके छोटे भाई कृष्ण नंदन प्रसाद सिंह, सहित परिवार के सदस्य दिल्ली रवाना हुए हैं. मृतक के भाई कृष्णा नंदन प्रसाद सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह के करीब 10:30 बजे कंपनी की ओर से फोन आया की 5:30 मिनट पर इजराइल ओर इरान के हमले की चपेट में आने से आपके भाई की मौत हो गयी है. जानकारी मिलने पर हमलोग दिल्ली शव लेने के लिए रवाना हो चुके हैं. बताया कि मृतक कोई एक पुत्र क्षतिज कुमार जापान में आइआइटीएन हैं और एक पुत्री कोमल सिंह नागपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई करती है. मृतक दो भाई और तीन बहन थे. बहनों में पार्वती देवी, रंजू देवी ओर मंजू देवी शामिल हैं. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. परिजनों एवं समाज को शव आने का इंतजार है. जानकारी के अनुसार उसके घर में अभी उसकी बहन है. परिवार के सभी सदस्य दिल्ली व मुंबई में रहते हैं. राज्य व केंद्र सरकार से मदद की मांग भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, जिला कार्यालय मंत्री प्रदीप कुमार, जिला प्रवक्ता विनोद सिन्हा एवं समाजसेवी गोपाल मंडल ने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की है कि उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से भागलपुर लाने की व्यवस्था की जाए. साथ ही परिवार को मुआवजा देते हुए राजकीय सम्मान के साथ इनका दाह संस्कार करायी जाये. राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से मांग करने वालों में जिला महामंत्री नितेश सिंह, योगेश पांडे, भाजपा नेता भोला कुमार मंडल, शशि शंकर राय, अभय बर्मन, छठ पटिया मंडल के भाजपा अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, कहलगांव विधानसभा के प्रभारी डॉ रोशन सिंह आदि ने शोक प्रकट करते हुए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की मांग की है. वहीं अमडंडा थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि मामले में वरीय पदाधिकारी से अब तक कोई सूचना नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >