भगवा क्रांति प्रदेशस्तर पर करेगा काम, अन्य जिलों में होगा विस्तार भगवा क्रांति प्रदेशस्तर पर करेगा काम, अन्य जिलों में होगा विस्तार

भगवा क्रांति की ओर से सनातन संस्कृति को अन्य संस्कृति के साथ मेलजोल बढ़ाने के लिए पिछले 10 साल से श्रीराम शोभायात्रा निकाली जा रही है

भगवा क्रांति की ओर से सनातन संस्कृति को अन्य संस्कृति के साथ मेलजोल बढ़ाने के लिए पिछले 10 साल से श्रीराम शोभायात्रा निकाली जा रही है. इसमें सद्भावना व मर्यादा को प्रदर्शित किया जाता है. पहली बार भगवा क्रांति संगठन का विस्तार करते हुए बांका के अमरपुर, खगड़िया, कटिहार व मधेपुरा में भी सनातन संस्कृति का प्रदर्शन करेगा. फिर प्रदेश के विभिन्न जिलों में विस्तारित किया जायेगा. भगवा क्रांति के संस्थापक कुणाल सिंह ने भागलपुर में 26 मार्च को होने वाले आयोजन की तैयारी की समीक्षा करते हुए कही. उन्होंने बताया कि 27 मार्च को अमरपुर में भी भगवा क्रांति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. जिलाध्यक्ष विष्णु यादव और महिला जिलाध्यक्ष सुरभि ने बताया कि भागलपुर और आसपास जिलों में भगवा क्रांति के विस्तार कार्यक्रम का समर्थन अन्य सदस्यों ने भी किया. इस भव्य शोभायात्रा की रूपरेखा वाकई काफी प्रभावशाली है, इसलिए दूसरे जिले के युवा भी अपने यहां आयोजन करना स्वीकार कर लिया. प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कलाओं और भक्ति का संगम है. भागलपुर में होने वाली शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण प्रभु रामचंद्र जी की विशालकाय प्रतिमा होगी, जो अब तक की सबसे बड़ी होगी. बाहर के आकर्षक बैंड, कानपुर की अघोरी टीम अपनी प्रस्तुति देगी. स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक छोटी-छोटी झांकियां निकाली जायेगी. युवाओं द्वारा मलखंभ और मुगदर लेकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे. मातृ शक्ति (महिला विंग) द्वारा विशेष प्रदर्शन किया जायेगा. इसी बीच धार्मिक अनुष्ठान महाआरती व अन्य आयोजन होंगे. आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक में संरक्षक कुणाल सिंह, शुभम शाह, मनीष ऋतुराज (लड्डू), विशाल कुमार, यात्रा प्रमुख गौरव गोस्वामी, किशन साह, बलराम कुमार, मुन्ना कुमार, सत्येंद्र कुमार यादव, विश्वजीत कुमार, शाशंक कुमार, उज्ज्वल कुमार, मोहित नितिन कुमार, मनोज कुमार, गौतम गंगोता, शालिग्राम, अद्भुत कुमार, मनीष कुमार, छोटा कुमार, चंदन कुमार, कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >