सदर अस्पताल भागलपुर में आज इन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी, जानें OPD का पूरा शेड्यूल

भागलपुर सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सोमवार को OPD का नया शेड्यूल जारी किया गया है. अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक OPD चलेगी, ताकि मरीजों को इलाज में आसानी हो.

भागलपुर : लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने सोमवार का ओपीडी शेड्यूल जारी किया है. अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े.

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी OPD

सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा सोमवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगी. मरीजों को समय से पंजीकरण कराने की सलाह दी गयी है, ताकि निर्धारित समय के भीतर ओपीडी सेवा का लाभ लिया जा सके.

सोमवार को इन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी

मेडिसिन विभाग: डॉ. एचपी जायसवाल, डॉ. हीरा कांतोनी, डॉ. चंदन कुमार तिवारी, डॉ. आरपी मिश्रा और डॉ. सैफ अली बेग.

सर्जरी विभाग: डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. विप्लव बलराज, डॉ. शुभम सार्थक और डॉ. आशीष रंजन.

ऑर्थोपेडिक विभाग: डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. रामाशेखर सुनन और डॉ. अविनाश कुमार.

नेत्र विभाग: डॉ. सत्यदीप गुप्ता.

ईएनटी विभाग: डॉ. प्रिंस कुमार.

डेंटल विभाग: डॉ. स्वप्निल चंद्रा और डॉ. प्रमोद कुमार.

शिशु रोग विभाग: डॉ. कुंदन शर्मा, डॉ. स्नेहा भूषण, डॉ. मिथिलेश कुमार और डॉ. शशि भूषण.

मरीजों की सुविधा के लिए पूरी की गयीं तैयारियां

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ओपीडी में मरीजों की संभावित भीड़ को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी हैं. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को इलाज के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों में डॉक्टरों की ड्यूटी निर्धारित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >