Bhagalpur News: काढ़ागोला में आरपीएफ कांस्टेबल ने रेलयात्री को पीट कर किया घायल, मायागंज रेफर

मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गुरुवार को मारपीट में घायल रेलयात्री गुरुदेव रविदास का इलाज किया गया. घायल यात्री ने बताया कि काढ़ागोला स्टेशन पर आरपीएफ राकेश कुमार ने लाठी से पीटकर पूरे शरीर को जख्मी कर दिया है.

– यात्री के परिजन ने मामले की शिकायत 139 पर की, आरपीएफ कमांडेंट ने किया हस्तक्षेप

वरीय संवाददाता, भागलपुर

मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गुरुवार को मारपीट में घायल रेलयात्री गुरुदेव रविदास का इलाज किया गया. घायल यात्री ने बताया कि काढ़ागोला स्टेशन पर आरपीएफ राकेश कुमार ने लाठी से पीटकर पूरे शरीर को जख्मी कर दिया है. कटिहार के बरारी थाना के जगदीशपुर निवासी 50 वर्षीय गुरुदेव ने बताया कि वह अपने चार लोगों के साथ कटिहार के सेमापुर से राजेंद्र नगर जाने के लिए ट्रेन पर चढ़े. ट्रेन खुलने के बाद पता चला कि उनके दो साथी भीड़ के कारण स्टेशन पर ही छूट गये. उनका फोन आने के बाद वह काढ़ागोला स्टेशन पर उतर गये. स्टेशन पर उतरने के बाद वह बेंच पर बैठे थे. थोड़ी देर बाद आरपीएफ कांस्टेबल राकेश कुमार वहां एक नाबालिग लड़के से पूछताछ करने लगा. जवाब नहीं देने पर गुरुदेव रविदास ने लड़के से कहा कि बात का जवाब क्यों नहीं दे रहे. इस पर कांस्टेबल कहने लगा कि तुम कौन होते हो बीच में बोलने वाले. कांस्टेबल ने पहले नाम पूछा, फिर जातिसूचक अपशब्द कहते हुए मुझे डंडे से पीटने लगा.

घायल के बेटे संतोष कुमार ने बताया कि पिताजी ने जब मुझे इस घटना की जानकारी दी. मैंने रेलवे इंक्वायरी नंबर 139 पर मामले की शिकायत की. इधर, आरपीएफ पोस्ट नवगछिया से जानकारी मिली कि 139 पर शिकायत के बाद आरपीएफ कमांडेंट का फोन आया था. उनके निर्देश पर रेलयात्री को काढ़ागोला से लाकर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया. वहां से घायल को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. कमांडेंट के निर्देश पर जांच में पता चला कि आरोपी कांस्टेबल शराब के नशे में था. अब विभागीय कार्रवाई शुरू होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >