शिक्षकों के हित में आगे आये राजद नेता, ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण स्थगित करने की मुख्यमंत्री से मांग

Bhagalpur News : गर्मी की छुट्टियों में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए राजद नेता नीतेश कुमार ने इसे शिक्षकों के हितों के खिलाफ बताते हुए तत्काल स्थगन की मांग की है.

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Bhagalpur News : कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (युवा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीतेश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पहले से घोषित अवकाश अवधि में प्रशिक्षण आयोजित करना न केवल अव्यावहारिक है बल्कि शिक्षकों के मानसिक और पारिवारिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है.

छुट्टियों में प्रशिक्षण पर उठाये सवाल

नीतेश कुमार ने पत्र में उल्लेख किया है कि शिक्षा विभाग द्वारा 1 जून से 20 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है. ऐसे में इसी अवधि में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना शिक्षकों के लिए असुविधाजनक है. उन्होंने कहा कि शिक्षक इस समय अपने स्वास्थ्य, पारिवारिक जिम्मेदारियों और निजी कार्यों को पूरा करने की योजना बनाते हैं.

शिक्षकों में बढ़ रहा असंतोष

उन्होंने कहा कि अचानक प्रशिक्षण कार्यक्रम तय किए जाने से शिक्षकों और उनके परिवारों में नाराजगी और असंतोष बढ़ रहा है. उनका मानना है कि मानसिक दबाव में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और शिक्षा दोनों प्रभावित हो सकते हैं, जो शिक्षा व्यवस्था के लिए उचित नहीं है.

मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील

राजद नेता ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए. उन्होंने कहा कि शिक्षकों का मनोबल ऊंचा रहना शिक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >