नवगछिया कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया. मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार सुमन व मेजर हिमांशु कुमार रवि पुलिस पदाधिकारियों के साथ नवगछिया के कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे. कई पुलिस जवान मोबाइल पर बात करते दिखे. आधार कार्ड सेंटर की ओर से कोर्ट में प्रवेश करने वाले द्वार पर केवल एक महिला पुलिस जवान मौजूद थी. वह बेंच पर बैठ मोबाइल देखने में व्यस्त थी, जबकि वहां तीन पुलिस जवान की तैनाती थी. महिला पुलिस जवान से पूछताछ की गयी कि यहां तीन पुलिस जावन को तैनात किया गया. बाकी दो कहा गये. बताया कि दोनों निजी काम से कुछ देर पहले बाहर गये हैं. एसीजेम कोर्ट द्वितीय भवन के पास एक पुलिस जवान चबूतरा पर बैठ मोबाइल देख रहा था. उनसे भी डीएसपी मुख्यालय ने पूछताछ की. उन्होंने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर तीन महिला पुलिस सहित चार पुलिस जवान पर रिपोर्ट कर चारों पर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस पदाधिकारियों ने कोर्ट भवन, कार्यालय भवन व अन्य जगहों पर मेंटल डिटेक्टर से जांच की. कहीं आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. आम लोगों का न्यायालय परिसर में प्रवेश बंद कर दिया गया था. इस दौरान कोर्ट की सुनवाई भी बाधित रही.
नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बतायी कि भागलपुर कोर्ट से सूचना प्राप्त हुई थी कि कोर्ट परिसर में बम रखा गया है. सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी. वहां अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात किया गया. मेटल डिटेक्टर से न्यायालय के सभी भवनों व न्यायालय परिसर की जांच की गयी. कहीं से आपत्तिजनक सामान प्राप्त नहीं हुआ. यदि सुरक्षा बल और बढ़ाने की आवश्यकता हुई तो बढ़ाया जायेगा.Bhagalpur news नवगछिया कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने का निर्देश
कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप

Bhagalpur news नवगछिया कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने का निर्देश