वन विभाग ने भालू का किया रेस्क्यू, मदारी फरार

वन विभाग ने भालू का किया रेस्क्यू, मदारी फरार

भागलपुर . वन विभाग की टीम ने बुधवार को एक भालू को इलाज के लिए राजगीर सफारी तक पहुंचा दिया. पशु चिकित्सक डॉ संजीत कुमार ने बताया कि इस भालू को 14 अक्तूबर को पीरपैंती के राजपुर गांव से रेस्क्यू किया गया था. झारखंड पुलिस की दबिश के बाद एक मदारी इस भालू को एक सुनसान जगह में बांधकर फरार हो गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. तब भालू को बेहोश कर पहले वन विभाग कार्यालय भागलपुर लाया गया. यहां पर इसके स्वास्थ्य का निरीक्षण किया गया. इसके बाद न्यायालय से अनुमति लेकर इसे राजगीर भेजा गया. इस मादा भालू के प्रेगनेंट होने का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >