bhagalpur news. टीएनबी कॉलेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव व अध्यक्ष पद से हटाया

टीएनबी कॉलेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव निरंजन प्रसाद साह व अध्यक्ष पुतुल ठाकुर को पद से हटा दिया है

टीएनबी कॉलेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव निरंजन प्रसाद साह व अध्यक्ष पुतुल ठाकुर को पद से हटा दिया है. उनके जगह पर दूसरे कर्मचारी को सचिव व अध्यक्ष पद का प्रभार दिया गया है. इस बाबत बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ पटना के प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल ने शनिवार को मुख्यालय का पत्र भेजकर जानकारी दी है. कर्मचारी नेता ने बताया कि अब कॉलेज के नये प्रभारी अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल व सचिव ललन कुमार को बनाया गया है. इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दे दी गयी है. बताया कि आंदोलन प्रभावित करने को लेकर शिकायत के बाद संज्ञान लिया गया है.

दूसरी तरफ निरंजन कुमार साह ने बताया कि उन लोगों को गलत तरीके से हटाया गया है. प्रक्षेत्रीय मंत्री मनमानी करते हुए बिना इकाई के मंत्रणा के आंदोलन शुरू कर देते हैं. उन्हें हटाने का अधिकार प्रक्षेत्रीय मंत्री को नहीं है. निर्णय लेने से पहले आम सभा बुलाया जाता है. इसमें पक्ष सुना जाता है. एक पक्षीय कार्रवाई की गयी है. मामले को लेकर आगे जायेंगे.

प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल ने बताया कि 24 सितंबर को प्रक्षेत्र के आह्वान पर संविदा कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सामूहिक धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था, लेकिन आंदोलन में कॉलेज संघ के कर्मचारी शामिल नहीं हुए. कॉलेज संघ के कर्मियों और पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पुतुल ठाकुर एवं सचिव निरंजन प्रसाद साह की शिकायत करते हुए उक्त आरोप लगाया है. संघ की तरफ से आरोप लगाया गया कि कर्मचारियों के हित में किये जा रहे आंदोलन को संघ के सचिव व अध्यक्ष द्वारा प्रभावित करने का प्रयास किया गया. मौके से ही आंदोलित कर्मचारियों ने उनलोगों को खदेड़ दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >