bhagalpur news. न्यू भागलपुर स्टेशन के निर्माण कार्य को रेलवे बोर्ड की मिली सैद्धांतिक मंजूरी

जगदीशपुर के पास बनने वाले न्यू भागलपुर स्टेशन की डीपीआर को रेलवे बोर्ड द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी मिल गयी है.

जगदीशपुर के पास बनने वाले न्यू भागलपुर स्टेशन की डीपीआर को रेलवे बोर्ड द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी मिल गयी है. 190 करोड़ की राशि से न्यू भागलपुर रेलवे स्टेशन का निर्माण होगा. लगभग डेढ़ किमी एरिया में बनने वाले न्यू भागलपुर स्टेशन के लिए कुछ माह पहले भागलपुर गति शक्ति के अधिकारी व भागलपुर के आइडब्लू टीम ने ज्वाइंट सर्वे किया था. – डेढ़ किमी एरिया में बनेगा न्यू भागलपुर स्टेशन डेढ़ किमी एरिया में बनने वाले भागलपुर रेलवे स्टेशन में तीन बड़े प्लेटफॉर्म का निर्माण होगा. प्लेटफॉर्म पूरी तरह से आधुनिक तकनीक से बनाया जायेगा. इसके अलावा स्वचालित सीढ़ी, लिफ्टख् बड़े व चौड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण होगा. यात्रियों के लिए वेटिंग हॉल, गाड़ियों को रुकने के लिए पार्किंग एरिया, एटीएम के अलावे फूड- प्लाजा भी बनाये जायेंगे. जगदीशपुर एरिया में न्यू भागलपुर स्टेशन के बनने से यहां के लोगों की आय बढ़ेगी. – भागलपुर से जगदीशपुर तक बिछायी जायेंगी डबल लाइन जगदीशपुर में बनने वाले न्यू भागलपुर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद भागलपुर से न्यू भागलपुर स्टेशन तक डबल लाइन बिछाने का काम होगा. अभी भागलपुर से जगदीशपुर रेलखंड में सिंगल लाइन है. न्यू भागलपुर स्टेशन निर्माण के बाद रेलवे द्वारा यह तय किया जायेगा कि न्यू भागलपुर स्टेशन से किन-किन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन होगा. पैसेंजर ट्रेनों का कहां से परिचालन होगा. – क्या होता है सैद्धांतिक मंजूरी का मतलब सैद्धांतिक रूप में अनुमोदन का अर्थ है किसी योजना, प्रस्ताव या डिजाइन को प्रारंभिक, बुनियादी स्तर पर सैद्धांतिक रूप से स्वीकार करना. यह पुष्टि करना कि यह तकनीकी रूप से संभव और नियमों के अनुरूप है. लेकिन यह अंतिम मंजूरी नहीं है. अंतिम अनुमोदन के लिए विस्तृत डिजाइन व विवरण पर काम करने का मार्ग प्रशस्त करता है. तिम मंजूरी के लिए छोटी-मोटी बातों पर सहमति होना बाकी होता है. – कोट -जगदीशपुर के पास बनने वाले न्यू भागलपुर स्टेशन के डीपीआर को रेलवे बोर्ड द्वारा सैद्धातिक मंजूरी मिल गयी है. सैद्धांतिक मंजूरी मूिलने के बाद अन्य विभाग द्वारा इसे मंजूरी मिलेगी. डॉ उदय शंकर झा, प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर, हेड-क्वार्टर, कोलकाता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >