Bhagalpur News: पीएम आवास योजना की प्रगति असंतोषप्रद, 10 बीडीओ का वेतन स्थगित

जिन पर कार्रवाई हुई है उनमें सुलतानगंज, पीरपैंती, खरीक, बिहपुर, शाहकुंड, गोपालपुर, नारायणपुर, सबौर, इस्माइलपुर व नवगछिया के बीडीओ शामिल हैं.

-डीडीसी ने की है कार्रवाई, शोकॉज भी किया गया-कई अन्य योजना में भी हुई है कार्रवाई

उपमुख्य संवाददाता, भागलपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति असंतोषजनक पाये जाने पर उपविकास आयुक्त ने जिले के 10 बीडीओ का वेतन रोक दिया है. इन्हें शोकॉज भी किया गया है. जिन पर कार्रवाई हुई है उनमें सुलतानगंज, पीरपैंती, खरीक, बिहपुर, शाहकुंड, गोपालपुर, नारायणपुर, सबौर, इस्माइलपुर व नवगछिया के बीडीओ शामिल हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना (वित्तीय वर्ष 2024-25) की समीक्षा 15 फरवरी को की गयी थी. पाया गया कि स्वीकृति दिये गये लाभुकों का एफटीओ निर्माण कराया जाना असंताेषप्रद है. पीरपैंती, गोपालपुर, सबौर व इस्माइलपुर में एफटीओ निर्माण की प्रगति शून्य है. साथ ही सुलतानगंज में चार, खरीक में चार, बिहपुर में एक, शाहकुंड में तीन, नारायणपुर में दो और नवगछिया में तीन एफटीओ निर्माण कराया गया है. बैठकों में बार-बार निर्देश के बावजूद यह स्थिति है. समर्पित किये जाने वाले स्पष्टीकरण पर उचित निर्णय होने और अगले निर्देश तक के लिए इनका वेतन स्थगित कर दिया गया है.

नौ प्रखंडों में स्वीकृति का प्रस्ताव पेंडिंग

प्रधानमंत्री आवास योजना में चार प्रखंडों में स्वीकृति का प्रस्ताव पेंडिंग रखा गया है. मामले में डीडीसी ने सुलतानगंज, पीरपैंती, खरीक, नाथनगर, कहलगांव, रंगरा चौक, बिहपुर, शाहकुंड व गोपालपुर के बीडीओ का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण किया है. प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (वित्तीय वर्ष 2024-2025) की समीक्षा में पाया गया कि सुलतानगंज में 682, पीरपैंती में 265, खरीक में 241, नाथनगर में 229, कहलगांव में 220, रंगरा चौक में 211, बिहपुर में 197, शाहकुंड में 138 व गोपालपुर में 114 लाभुकों के आवास की स्वीकृति का प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाना लंबित है.

बीडीओ नहीं दे रहे स्पष्टीकरण का जवाब

बिहार निःशक्तता पेंशन के सर्वाधिक आवेदन लंबित रखे जाने के मामले में मांगे गये स्पष्टीकरण का उत्तर बीडीओ द्वारा नहीं दिया जा रहा है. इस पर डीडीसी ने सबौर, सन्हौला, नाथनगर, जगदीशपुर व पीरपैंती के बीडीओ के इस कृत्य को अनुशासनहीन बताते हुए पत्र भेजा है. जगदीशपुर व नाथनगर के बीडीओ के स्पष्टीकरण का उत्तर सामान्य श्रेणी का बताया गया है. पीरपैंती बीडीओ द्वारा आवेदन लंबित नहीं रहने के संबंध में प्रतिवेदन समर्पित किया गया है, लेकिन साक्ष्य संलग्न नहीं किया गया है. सबौर व सन्हौला बीडीओ द्वारा स्पष्टीकरण का उत्तर समर्पित ही नहीं किया गया है. समर्पित किये जानेवाले स्पष्टीकरण पर उचित निर्णय होने व अगले आदेश तक के लिए वेतन स्थगित कर दिया गया है.

पेंशन का आवेदन लंबित रखने के कारण वेतन स्थगित

लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत सर्वाधिक आवेदन लंबित रखे जाने के मामले में कहलगांव, जगदीशपुर व खरीक बीडीओ से डीडीसी ने स्पष्टीकरण मांगा है. वेतन भी स्थगित किया है. इस मामले में पहले भी स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी. जगदीशपुर बीडीओ ने शत-प्रतिशत आवेदनों के निष्पादन करने की बात लिखी, पर समय सीमा का उल्लेख नहीं किया. समर्पित स्पष्टीकरण रिजेक्ट कर दिया गया. कहलगांव व खरीक बीडीओ ने स्पष्टीकरण का उत्तर समर्पित ही नहीं किया. इसे अनुशासनहीनता बताते हुए फिर स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन स्थगित कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >