bhagalpur news. कर्ण सेना ने छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर किया कार्यक्रम

सामाजिक संस्था कर्ण सेना की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर भीखनपुर स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर पंडित की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ

सामाजिक संस्था कर्ण सेना की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर भीखनपुर स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर पंडित की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ. राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर पंडित ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे योद्धा के कारण ही भारत में हिंदुत्व की सुरक्षा हुई. कहा कि जब तक भारत में हिंदू सशक्त है, तभी तक भारत का लोकतंत्र सुरक्षित है. महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्वेता सिंह, सुमन सोनी, रेखा शाह एवं रूप रानी साह ने संयुक्त रूप से कहा कि शिवाजी महाराज भगवा ध्वज के संवाहक और भारत के हिंदुत्व के सबसे बड़े रक्षक थे. राष्ट्रीय महासचिव विनोद सिन्हा व प्रकाश चौधरी ने कहा कि औरंगजेब शिवाजी के कारण आजीवन दहशत में रहा. प्रदेश अध्यक्ष डॉ आरपी भगत, प्रदेश प्रधान महासचिव निरंजन सिंह, अशोक साह, डॉ ओम नाथ भारती, गौरव कुमार सिन्हा, दुर्गेश साह, रवि कुमार मिश्रा, विक्रम कुणाल, अनिल कुमार गुप्ता, राजीव कुमार साह, मनीष प्रसाद, शंकर प्रसाद चौधरी, प्रिय रंजन मिश्रा, अशोक कुमार साह, गौरव कुमार सिन्हा, अमर कुमार साह, रेखा शाह, रूपा साह, ऋषभ कुमार सिंह, श्री प्रकाश चौधरी आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन कर्ण सेना के प्रधान महासचिव राकेश रंजन केशरी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >