– सांसद करेंगे कार्यकर्ताओं के लिए पेयजल और भोजन के साथ सौ बसों की व्यवस्था- सांसद, विधायक ने हरी झंडी दिखा कर प्रचार वाहनों को किया रवाना
संवाददाता, भागलपुर
हवाई अड्डा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन की तैयारी को लेकर एनडीए के सभी घटक दलों की बैठक बुधवार को कर्पूरी सभागार में की गयी. बैठक की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह और संचालन जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर कर रहे थे. कार्यक्रम में भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल और भाजपा के दरभंगा सदर संजय सरावगी मौजूद थे. सांसद अजय मंडल ने कहा कि मैं भागलपुर जिले के सुदूर ग्रामीण इलाके से सभास्थल पर आने वाले एनडीए कार्यकर्ताओं के लिए अपने निजी खर्च पर 100 बस मुहैया कराउंगा. सांसद ने भोजन और पेयजल की भी व्यवस्था करने की बात कही.प्रचार संसाधनों से लैस छह वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बैठक समाप्त होने के बाद सांसद अजय कुमार मंडल, विधायक संजय सरावगी ने प्रचार के लिए लाउडस्पीकर, पंपलेट, अपील पत्र एवं अन्य सुविधाओं से लैस छह रथ एवं छह वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस अवसर पर पूर्व सांसद कहकशा परवीन, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, प्रमंडल प्रभारी प्रह्लाद सरकार, प्रदेश महासचिव अर्पणा कुमारी, जदयू के वरीय नेता सूड्डू साई, लोजपा जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान, जदयू महानगर जिलाध्यक्ष संजय साह, भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष साह, हम के जिलाध्यक्ष अशोक रजक, आरएलएम जिलाध्यक्ष प्रसून सुमन, कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा, भाजपा नेता राजकुमार सिह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
