bhagalpur news. पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से अलग-अलग कांडों के आरोपी को गिरफ्तार किया है

भागलपुर पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से अलग-अलग कांडों के आरोपी को गिरफ्तार किया है. तिलकामांझी पुलिस ने पिछले साल दर्ज कांड के आरोपी बरारी निवासी निपुण कुमार को गिरफ्तार किया. जबकि थानों की पुलिस ने भी शराब, आर्म्स एक्ट सहित अन्य कांडों में फरार और कोर्ट से निर्गत वारंटियों को गिरफ्तार किया.

त्योहार को लेकर थानों में शांति समिति की बैठक

ईद व रामनवमी को लेकर जिले के विभिन्न थाना में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में समिति के सदस्यों ने त्योहार के दौरान पुलिस की मदद करने का भरोसा दिया. त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए समिति के सदस्य भ्रमण भी करेगा. माहौल बिगाड़ने वाले की सूचना पुलिस को देंगे. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्षों ने की.

फायर ब्रिगेड की टीम ने निकाली जागरूकता रैली

गर्मी के मद्देनजर अगलगी की घटना बढ़ रही है. उन घटनाओं पर नियंत्रण के लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली. लोगों को अगलगी की घटनाओं से बचने व घटना होने पर उससे निपटने की जानकारी दी. जागरूकता रैली फायर ब्रिगेड कार्यालय से निकल कर एसएम कॉलेज रोड, घूरन पीरबाबा चौक व नौलखा होते हुए वापस कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुआ. रैली में प्रभारी अग्निशामालय पदाधिकारी अभय सिंह, सब ऑफिसर बासुकी राय, राहुल, उदय, विजेंद्र, धीरज, कुंदन, अभिषेक, राकेश आदि मौजूद थे.

अलविदा को लेकर मस्जिदों क बाहर पुलिस की तैनाती

माहे रमजान का अंतिम जुमा सह अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की जायेगी. नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है. एसएसपी प्रमोद कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है. जिले में स्थित सभी मस्जिदों के पास पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. तातारपुर चौक के पास स्थायी रूप से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >