ट्रेक्टर के धक्के से गिरा पोल, ब एक बच्चा घायल

बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महर्षि मेंहीं कुप्पाघाट आश्रम मार्ग के मुस्तफापुर में आश्रम जा रहे ट्रेक्टर के धक्के से बिजली का पोल गिर गया और सड़क पर खेल रहे स्थानीय बच्चों में अफरातफरी मच गयी.

बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महर्षि मेंहीं कुप्पाघाट आश्रम मार्ग के मुस्तफापुर में आश्रम जा रहे ट्रेक्टर के धक्के से बिजली का पोल गिर गया और सड़क पर खेल रहे स्थानीय बच्चों में अफरातफरी मच गयी. इतना ही नहीं 11 वर्षीय मो अयान बिजली पोल-तार गिरने व चिंगारी निकलने से बेहोश हो गया. हालांकि परिजनों ने तुरंत उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मो अयान की हालत सामान्य बताया. घायल बालक मो अयान के पिता मो फिदा हुसैन ने बताया कि अभी मुस्तफापुर में सड़क किनारे नाला का निर्माण कार्य चल रहा है. रास्ता संकरा होने के कारण बड़े वाहनों को आने-जाने में दिक्कत होती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुप्पाघाट आश्रम की ओर ओवरलोड ट्रेक्टर को लाया जा रहा था. इसी क्रम में बिजली के पोल में धक्का लग गया. बच्चों में अफरातफरी मचने और बाल-बाल चपेट में आने से बचने के बाद स्थानीय लोगों को आक्रोश भड़क उठा. ट्रेक्टर को बाहर करने व अन्य मांग को लेकर स्थानीय लोग नारेबाजी करने लगे. हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ गयी और अशांति की स्थिति को भांपते हुए रैपिड एक्शन फोर्स व दंगा नियंत्रण वाहन समेत अतिरिक्त पुलिस बल को प्रतिनियुक्त कर दिया गया. पुलिस प्रशासन की ओर से कुप्पाघाट पहुंचे मक्का लदे ट्रेक्टर को फिर वापस थाना लाया गया. ————- कोट वहीं कुप्पाघाट आश्रम के प्रबंधक अजय जायसवाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से मक्का लदे ट्रेक्टर को फिलहाल थाना ले जाया गया, ताकि शांति-व्यवस्था बहाल किया जा सके. सड़क संकरी होने व सड़क पर बिजली पोल अव्यवस्थित होने के कारण यह घटना घटी. ————— कुप्पा घाट के समीप ट्रैक्टर के धक्के से पोल गिरने से बच्चों के घायल होने की सूचना मिली थी. फौरन मौके पर बरारी पुलिस सहित दंगा नियंत्रण पार्टी और सीआइएटी बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी. परिजनों में घटना को लेकर उत्पन्न हुआ आक्रोश को भी शांत कराया गया. परिजनों को मामले में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध आवेदन देने और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है. घायल बच्चों का इलाज कराया जा रहा है. – अजय कुमार चौधरी, डीएसपी सिटी, भागलपुर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >