Bhagalpur. गर्मी की छुट्टी में पर्यटक नये-नये जगह का कर रहे चुनाव

15 मई को जिले के कई स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हो गयी है. ऐसे में परिवार और बच्चों के साथ कोई नेपाल, गंगटोक, दार्जिलिंग, नैनीताल और मसूरी, तो कोई वैष्णो देवी, उत्तराखंड, तिरुपति, पुरी और उज्जैन की बुकिंग करा रहे हैं.

Bhagalpur News भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट :

मौज – मस्ती और परिवार के साथ समय बिताने के लिए गर्मी की छुट्टियां सबसे बेहतर होती है. अक्सर गर्मी की छुट्टियों का जिक्र आते ही बच्चों से लेकर बड़े तक तरह – तरह की प्लानिंग शुरू कर देते हैं. घूमने जाने की योजना बनाने लगते है. ठहरने की जगह से लेकर यात्रा से जुड़ी बहुत कुछ गूगल पर सर्च कर अरेंज करने लगते हैं. इस गर्मी की छुट्टी में बच्चों के उत्साह को बढ़ाने के लिए आप किसी ऐसी जगह घूमने जा सकते हैं, जो बजट में भी हो और गर्मियों के मौसम मे घूमने के लिए उपयुक्त भी हो. भागलपुर में समर वेकेशन को लेकर ट्रेवल एजेंसियों में लोगों का आना शुरू हो गया. कई लोगों ने लग्जरी गाड़ियों की बुकिंग भी करा ली.

दार्जिलिंग, गंगटोक, नेपाल के लिए करा रहे अधिकतर बुकिंग

15 मई को जिले के कई स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हो गयी है. ऐसे में परिवार और बच्चों के साथ कोई नेपाल, गंगटोक, दार्जिलिंग, नैनीताल और मसूरी, तो कोई वैष्णो देवी, उत्तराखंड, तिरुपति, पुरी और उज्जैन की बुकिंग करा रहे हैं. सिंह ट्रेवल एजेंसी के प्रोपराइटर संजीव सिंह ने बताया कि मिशनरी स्कूलों में छुट्टी होने पर अभिभावक अपने बच्चों के साथ गंगटोक व दार्जलिंग की ओर जा रहे हैं. प्रतिदिन दो से तीन गाड़ियां ली जा रही है.

लोकल में मंदार हिल, ओढ़नी डैम व राजगीर को कर रहे पसंद

वहीं दूसरे ट्रेवल एजेंसी के संचालक सुजीत सिंह ने बताया कि शहर के दूर एंड ट्रेवल्स एजेंसियों में अभी से बुकिंग शुरू है. जिले के लोगों ने बच्चों के संग छुट्टियां बिताने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस गर्मी की छुट्टी में पर्यटक नये – नये जगह का चुनाव कर रहे है. बहुत से पर्यटक हिमाचल प्रदेश के सांगला, तायो आदि जगह का चुनाव कर रहे हैं. यहां जाने के लिए आपको चंडीगढ़ और दिल्ली होकर जाना पड़ता है. कई लोग लोकल में मंदार हिल, ओढ़नी डैम व राजगीर जाना पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा गंगटोक, दार्जिलिंग, शिमला – मनाली, कश्मीर, नैनीताल, मसूरी तो हमेशा से लुभावने पर्यटन स्थल है. हालांकि इन दिनों वाल्मीकि टाइगर रिजर्व भी पर्यटन का केंद्र बनता जा रहा है. वैसे बिहार में राजगीर घूमना भी लोगों को पसंद आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >