bhagalpur news. बारिश के बाद मुख्य सब्जी बाजार और लोहा पट्टी में कीचड़ का अंबार

पिछले दिनों हुई बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था और नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है

पिछले दिनों हुई बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था और नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है. शहर के सबसे व्यस्त इलाके में मसहूर लोहिया पुल के नीचे सब्जी मंडी और लोहा पट्टी की स्थिति इस समय बेहद दयनीय हो गई है. जलजमाव हटने के बाद पूरा इलाका कीचड़ मय हो गया है. जिससे आम जन और व्यापारियों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है. लोहा पट्टी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाने के बाद कीचड़ के बीच ही सब्जी विक्रेता अपनी दुकानें लगाने को मजबूर हैं. जिससे खाद्य सामग्री की स्वच्छता पर भी सवाल खड़ा हो रहा है. सब्जी मंडी से सटे लोहा पट्टी जो बड़ा व्यापार का केंद्र है. जहां मार्ग कीचड़ में तब्दील हो चुका है. यहां आने वाले ग्राहक गिर कर चोटिल हो रहें है. कूड़ा और कीचड़ के सड़ने से पूरे क्षेत्र में असहनीय दुर्गंध फैल रही है. स्थानीय लोगों में संक्रमण और मौसमी बीमारियों के फैलने का भय बनी हुयी है. स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति बनी रहती है, लेकिन निगम प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. दुकानदारों का कहना है कि खुद से ही कीचड़ की सफाई करना पड़ा रहा है. अब तो ग्राहक बाजार आने से भी कतरा रहे हैं. जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >