Bhagalpur, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जेएलएनएमसीएच में मौत
Copied link
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जेएलएनएमसीएच में मौत
भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट,
पूर्णिया जिले के रानी पतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलरी निवासी मनोज महलदार (45 वर्ष) की इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि आठ दिन पहले शनिवार को वह साइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान एक ऑटो ने उन्हें धक्का मार दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराये थे, जहां उनका इलाज चल रहा था. शनिवार रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मृतक अपने पीछे पत्नी सुलोचना देवी, दो बेटी और एक बेटा छोड़ गये हैं. इधर, सूचना मिलने पर बरारी कैंप पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.