Bhagalpur news पीरपैंती बीडीओ ने चलाया सफाई अभियान

पीरपैंती मानिकपुर पंचायत में सोमवार को बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने ग्रामीणों व दुकानदारों के साथ बैठक की. उन्होंने साफ-सफाई रखने की अपील की.

पीरपैंती मानिकपुर पंचायत में सोमवार को बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने ग्रामीणों व दुकानदारों के साथ बैठक की. उन्होंने साफ-सफाई रखने की अपील की. लोगों को साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया. पीरपैंती प्रखंड को आकांक्षी कार्यक्रम के तहत चयन किया गया है, जिसमें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है. मुखिया अरविंद साह की नेतृत्व में बीडीओ ने पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायत की गलियों में झाड़ू लगा लोगों को जागरूक कर साफ-सफाई रखने की अपील की. बीडीओ ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में झाड़ू लगाया. प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी और कर्मी को साफ-सफाई की शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि हम सभी लोग विशेष रूप से साफ-सफाई रखने पर ध्यान देंगे. प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने व आकांक्षी कार्यक्रम के तहत प्रखंड को अव्वल स्थान पर लाना है. मौके बीइओ बालदेव ठाकुर, शिक्षक ओम यादव, स्वच्छता पर्यवेक्षक अमरेश कुमार, गुंजन साह, राजेश, मंटू रजक सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

पीरपैंती से 50 हजार लोग पीएम की सभा में शामिल होंगे : पूर्व विधायक

पीरपैंती प्रियदर्शिनी विवाह भवन में सोमवार को भाजपा पार्टी ने 24 फरवरी को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली को सफल बनाने को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक शुरू होने के पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्याम मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हरेराम और मंच संचालन ऋषिकेश सिंह ने किया. कार्यकर्ताओं ने 24 फरवरी की पीएम मोदी की सभा को सफल बनाने का संकल्प ले प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की. भाजपा के पूर्व विधायक अमन कुमार ने कहा कि सभा को सफल बनाने के लिए हर पंचायत से कम से कम एक हजार किसान, जनता और कार्यकर्ता को लेकर जाने का लक्ष्य है. हम सभी का प्रयास रहेगा कि रैली वाले दिन पंचायत से सुबह ही बसों और गाड़ी रवाना कर दिया जायेगा. पीएम मोदी सभा से पीएम किसान की 19वीं किस्त जारी करेंगे,इसके साथ कई मुख्य प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे. पूरे विधानसभा से 50 हजार किसान व कार्यकर्ता शिरकत करेंगे. सभा में युवाओं की भागीदारी होगी. पीएम मोदी हवाई अड्डा, विक्रमशिला विवि सहित पीरपैंती के पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे. मौके पर विधानसभा के प्रभारी, वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह, चिंटू जयसवाल, पंकज सिंह, मो सद्दाम सहित पंचायत के कमेटी के सदस्य शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >