रामनवमी, चैती दुर्गा व ईद को लेकर झंडापुर थाने में शांति समिति की बैठक

झंडापुर थाने में शांति समिति की बैठक

बिहपुर. रामनवमी, चैती दुर्गा व ईद को लेकर सोमवार को झंडापुर थाना में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता व संचालन अपर थानाध्यक्ष धनजी सिंह ने किया. थानाध्यक्ष ने ईद पर मस्जिदों में होने वाले सामूहिक नमाज व समय की जानकारी ली. रामनवमी को लेकर 18 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा के रूट चार्ट की जानकारी ली. बैठक में ब्रजेश चौधरी, सत्यम कुमर, रवि राज, अमित चौधरी, शंकर पासवान, मो जुबेर, मो फुलो समेत दोनों संप्रदाय के कई गण्यमान्य समाजसेवी मौजूद थे. अपर थानाध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि उपरोक्त अवसरों पर शांति व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों से पुलिस पूरी सख्ती से निबटेगी. लोगों से अपील की गयी कि शांति में खलल डालने वालों के बारे में पुलिस को बताये. पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >