ओवरलोड ट्रकों के परिचालन से पीसीसी सड़क में आयी दरार

नो इंट्री के बाद ओवरलोड बड़े वाहनों का परिचालन बायपास से छींटमकंनदपुर के रास्ते हो रहा है. अकबरनगर बाजार में नो इंट्री से ट्रक चालकों ने नया रास्ता ढूंढ लिया है.

अकबरनगर. नो इंट्री के बाद ओवरलोड बड़े वाहनों का परिचालन बायपास से छींटमकंनदपुर के रास्ते हो रहा है. अकबरनगर बाजार में नो इंट्री से ट्रक चालकों ने नया रास्ता ढूंढ लिया है. मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह ने आरोप लगाया कि नये रास्ते से ओवरलोड ट्रकों का परिचालन स्थानीय पुलिस के सहयोग से हो रहा है. ओवरलोड वाहनों के परिचालन से सांसद कोटा से बनी पीसीसी सड़क में दरार आ गयी है. पीसीसी सड़क क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. किसनपुर पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह ने इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. छींटमकंनदपुर गांव के समीप दो महीना पूर्व रेलवे फाटक तक पीसीसी सड़क का निर्माण सांसद कोटा से 4,99,900 की लागत से कराया गया है. शाहकुंड मुख्य सड़क से अकबरनगर बाजार एनएच-80 पर ओवरलोड ट्रकों का परिचालन पहले होता था. अकबरनगर बाजार में भीषण जाम से सुबह सात से रात दस बजे तक नो इंट्री लगा दिया गया है, लेकिन शाहकुंड से आने वाले ओवरलोड वाहनों को बायपास के रास्ते गांव की सड़क होते एनएच-80 पर भवनाथपुर बगीचा के पास से परिचालन कराया जा है. ओवरलोड ट्रकों के दबाव से नयी सड़क में दरार पड़ गयी. सड़क क्षतिग्रस्त होने व ओवरलोड वाहनों को गांव की सड़कों पर परिचालन बंद कराने की मांग पुलिस से की गयी. रविवार को मुखिया समर्थकों व ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क से गुजर रहे ओवरलोड वाहनों के चालकों को रोक इस रास्ते परिचालन बंद करने का चेतावनी दी. ग्रामीणों का कहना है कि चालक ग्रामीणों का बात नहीं मानेगे, तो सड़क पर गड्ढा खोद बंद कर दिया जायेगा. यह गांव का मुख्य रास्ता है, लेकिन पुलिस ने ट्रकों को अकबरनगर से पहले बायपास से इस रास्ते परिचालन करा रही है. कहलगांव एनएच-80 कुआं पुल से आमापुर गांव तक रविवार को तीन घंटे भीषण जाम लगा रहा. जाम लगने का मुख्य कारण एनएच-80 का निर्माण कार्य है. तीन किलोमीटर के दायरे में ठेका एजेंसी टीटीसी इंफ्रा इंडिया ने सेंट जोसेफ स्कूल के समीप रोड को खोद निर्माण कार्य कर रही है, जिससे वन-वे परिचालन से दोनों तरफ से वाहनों के आने से भीषण जाम लग गया. ढाई किलोमीटर के दायरे में दोनों ओर वाहनों का कतार लग गयी. निर्माण को लेकर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक नही लगायी जा रही है. दोनों ओर से भारी वाहनों के परिचालन से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. जाम 12 बजे दिन से तीन बजे तक लगा रहा. जाम से दर्जनों यात्री जाम में फंसे रहे. रविवार होने से भागलपुर-साहिबगंज दानापुर इंटरसिटी नहीं चल रही थी. इंटरलॉकिंंग से साहिबगंज-भागलपुर धुलियान पैसेंजर कैंसिल है. यात्री वाहनों का एनएच पर दबाव रहा. भीषण जाम लगने पर भी ट्रैफिक पुलिस कहीं नजर नहीं आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >