भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में अभिभावक संगोष्ठी आयोजित

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को पहले और दूसरे वर्ष के स्टूडेंट्स के अभिभावकों के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को पहले और दूसरे वर्ष के स्टूडेंट्स के अभिभावकों के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश राय ने कहा कि स्टूडेंट्स के भविष्य को गढ़ने में माता-पिता की महती भूमिका होती है. उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के बीच खुले संचार चैनलों के महत्व पर प्रकाश डाला. जानकारी दी गयी कि मंगलवार को तीसरे और चौथे वर्ष के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में प्रो शशांत शेखर, डॉ चंदन कुमार, प्रो केएन राम, डॉ पुष्पलता, प्रो डॉ दीपो महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >