सुलतानगंज-भागलपुर मुख्य मार्ग एनएच-80 पर पैन गांव के समीप सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. यात्रियों से भरा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सुलतानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में घायलों की पहचान अकबरनगर दुर्गा स्थान के सुमित कुमार (28), तिलकपुर के उमाकांत सिंह (71), खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत खीराडीह की गीता देवी (65), डुमरिया की प्रतिमा देवी (50) तथा सुलतानगंज बाइपास रोड के गंगा कुमार (45) के रूप में की गयी. रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. घटना के बाद टेंपो चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो और चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. टेंपो सुलतानगंज से भागलपुर की ओर यात्रियों को लेकर जा रहा था, इस दौरान तेज रफ्तार व संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.
Bhagalpur news अनियंत्रित टेंपो पलटा, पांच गंभीर रूप से घायल

Bhagalpur news अनियंत्रित टेंपो पलटा, पांच गंभीर रूप से घायल
Copied link
सुलतानगंज-भागलपुर मुख्य मार्ग एनएच-80 पर पैन गांव के समीप सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. यात्रियों से भरा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.