BHAGALPUR नवगछिया से पूर्णिया व जोगबनी के लिए दो बसों का परिचालन शुरू

नवगछिया से पूर्णिया व जोगबनी तक के लिए दो बसों का परिचालन बुधवार को शुरू कर दिया है.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :

विक्रमशिला सेतु के कुछ हिस्से के टूट कर गंगा में समा जाने के बाद ट्रैफिक परिचालन को सुगम बनाने के लिए पथ परिवहन निगम भागलपुर दो बस का परिचालन नवगछिया से पूर्णिया व जोगबनी तक के लिए बुधवार को शुरू कर दिया गया. पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि पुल से जब परिचालन हो रहा था तो एक बस पूर्णिया गयी थी, लेकिन पुल टूटने के बाद वह पूर्णिया साइड में रह गयी थी. एक बस मंगलवार की शाम को मुंगेर के रास्ते भेजा गया था. बुधवार से दो बस का परिचालन शुरू कर दिया गया है. दो बस और भेजा जायेगा. गुरुवार से चार बस का परिचालन शुरू हो जायेगा.

पूर्णिया से नवगछिया का जो भाड़ा था, वही रहेगा

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि यात्रियों को सूचित किया जाता है कि नवगछिया से पूर्णिया व जोगबनी के लिए जो भाड़ा पहले से था, वहीं भाड़ा अभी भी रहेगा. भाड़ा नहीं बढ़ाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >