bhagalpur news. एकता शिविर : युवाओं में एकता, ईमानदारी और राष्ट्रवाद को देता है बढ़ावा

बीएन काॅलेज में राष्ट्रीय एकता शिविर के तहत शनिवार को एक दिवसीय अकादमिक सत्र का आयोजन किया गया

बीएन काॅलेज में राष्ट्रीय एकता शिविर के तहत शनिवार को एक दिवसीय अकादमिक सत्र का आयोजन किया गया. मौके पर डॉ अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि एनएसएस का नेशनल इंटीग्रेशन कैंप का मकसद अलग-अलग बैकग्राउंड के युवाओं में एकता, ईमानदारी और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना है. देश भर के एनएसएस वॉलंटियर्स को एक साथ लाता है, ताकि एकता, आपसी समझ व अलग-अलग कल्चर, परंपराओं और मूल्यों के लिए सम्मान की भावना को बढ़ावा मिले. कहा कि यह शिविर नेशनल इंटीग्रेशन और विविधता में एकता को बढ़ावा देता है. युवाओं में इमोशनल जुड़ाव बढ़ाता है. साथ ही कल्चरल लेन-देन और समझ तथा सामाजिक जिम्मेदारी और कम्युनिटी सर्विस की भावना को विकसित करता है. वहीं, टीएमबीयू के पूर्व कुलपति प्रो क्षमेंद्र कुमार सिंह ने बिहार एवं भागलपुर क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, खान-पान तथा ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से देशभर से आये स्वयंसेवकों को अवगत कराया. विवि के एनएसएस समन्वयक डॉ राहुल कुमार ने एनएसएस द्वारा किये जा रहे विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा से सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. उधर, डॉ रविशंकर चौधरी ने भागलपुर के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला. मंच संचालन डॉ दिव्या रानी, डॉ कंचन सिंह व डॉ किरण कुमारी ने व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ इरशाद अली ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार, डॉ अंबिका कुमार, डॉ आरती कुमारी, डॉ बलिराम प्रसाद सिंह, बिजेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >