भागलपुर में काम नहीं करने वालों को दी जाएगी सेवानिवृत्ति, लापरवाह अफसरों के खिलाफ DM ने मांगा प्रस्ताव

भागलपुर में काम नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी. विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रस्ताव मांगा है.

भागलपुर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को समीक्षा भवन में सभी विभागों के विभागीय कार्यों की समीक्षा की गयी. डीएम ने दुर्गापूजा शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी. काली पूजा व छठ भी बेहतर तरीके से संपन्न कराने को कहा. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय काम करने का है. जो पदाधिकारी व कर्मचारी काम नहीं करेंगे वे अनिवार्य सेवानिवृत्ति या विभागीय दंड के भागी होंगे. प्रखंड स्तरीय कोई पदाधिकारी या कर्मचारी काम नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव दिया जाये.

माफियाओं से जुड़े 25 बड़े मामलों का फॉलो कराने का निर्देश

विधि शाखा के कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने भू-माफिया, खनन-माफिया व दुर्दांत अपराधियों से संबंधित 25 बड़े मामले का ट्रायल व कनविक्शन करवाने के लिए केस को फॉलो करवाने का निर्देश दिया. खास कर जिन मामलों में गवाही गुजर गयी है, उन्हें प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. उन्होंने ट्रायल वाले मामलों की सूची में दुर्दांत अपराधियों के नाम छूट जाने को लेकर तीनों एसडीओ को अपने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से बात करने का निर्देश दिया.

दाखिल-खारिज के मामलों में नहीं चलेगी लापरवाही

दाखिल-खारिज और परिमार्जन के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए तीनों डीसीएलआर को अपने-अपने सभी सीओ के साथ बैठक करने कहा गया. इसमें लंबित मामलों की समीक्षा कर लेने और काम नहीं करने वाले कर्मचारी व सीआई के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया.

भू-अर्जन : अनावश्यक आवेदन करनेवालों पर करें प्राथमिकी

डीएम ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से कहा कि आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए किए जानेवाले भू-अर्जन के मामलों में अनावश्यक प्रतिवाद करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करें. आधारभूत संरचना के कार्य को रोका नहीं जा सकता है. नीलाम पत्र वाद के मामलों में तेजी लाने, विस्थापित परिवारों को प्राथमिकता देते हुए उनकी एंट्री अभियान बसेरा के पोर्टल पर करवाने का निर्देश दिया.

सभी पदाधिकारी शुक्रवार को आमलोगों से मिलेंगे

सभी पदाधिकारी को हर शुक्रवार को आम लोगों से मिलने के लिए समय निर्धारित करने को कहा. ग्रामीण क्षेत्र के आधार लिंक वाले लोगों से इ-केवाइसी के लिए अपने अंगूठे का थंब इंप्रेशन लगवाने के लिए विकास मित्र, आवास सहायक व किसान सलाहकार को लगाने का निर्देश दिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी को बिना स्वीकृति प्राप्त किये निजी विद्यालय संचालन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने कहा गया. सभी को अपने-अपने विभागीय लंबित पत्रों का त्वरित कार्रवाई करने कहा गया.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: रात 12 बजे मेला देखने निकला था किशोर, सुबह 4 बजे फंदे से लटकता मिला शव

चेक मीटर लगा कर दूर किया जायेगा स्मार्ट मीटर का भ्रम

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगाने में लोग आनाकानी कर रहे हैं. कुछ लोगों द्वारा कई तरह के भ्रम फैलाये जा रहे हैं. डीएम ने उन्हें कहा कि स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले लोगों के घर पर चेक मीटर लगा कर उन्हें संतुष्ट किया जाये. साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोगों को जागरूक करें. बैठक में डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता सुनील कुमार रंजन, अपर समाहर्ता महेश्वर प्रसाद सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, तीनों एसडीओ आदि उपस्थित थे.

Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

Bhagalpur news यूपीआई से 93 हजार की साइबर ठगी, प्राथमिकी