bhagalpur news. एनएसएस का सामाजिक सरोकार, अनुशासन व चरित्र निर्माण में अहम रोल

मारवाड़ी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर बुधवार को संपन्न हो गया

मारवाड़ी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर बुधवार को संपन्न हो गया. मौके पर प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने स्वयंसेवकों से अनुशासन व शिष्टाचार के साथ एनएसएस के दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की. कहा कि स्वयंसेवकों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. इसे लेकर जल्द ही पहल की जायेगी. विवि के सीसीडीसी प्रो एसएन पांडेय ने एनएसएस के महत्व व इसके माध्यम से व्यक्तित्व विकास पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि एनएसएस का अनुशासन, सामाजिक सरोकार व चरित्र निर्माण में अहम रोल है. वहीं, विवि एनएसएस समन्वयक डाॅ राहुल कुमार ने एनएसएस के उद्देश्य, आदर्श व व्यावहारिक शिष्टाचार की जानकारी दी. डाॅ विजय कुमार ने सात दिवसीय शिविर में हुए कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. डाॅ रवि शंकर प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया. शिविर को सफल बनाने में स्वयंसेवक प्रिंस, शिवसागर, मोहित झा, पीयूष झा, अमन, सत्यम, सोनी, कोमल प्रिया, रंजना, दीपशिखा व निशा आदि अहम भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >