bhagalpur news.लोकभवन को अब निर्धारित समय में ऑनलाइन भेजने होंगे जवाब, नहीं तो होगी कार्रवाई

टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों को लोकभवन में पत्र का जवाब भेजने में ढिलाई बरतने पर रोक लगाने की तैयारी चल रही है

टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों को लोकभवन में पत्र का जवाब भेजने में ढिलाई बरतने पर रोक लगाने की तैयारी चल रही है. अब पत्र का जवाब निर्धारित समय में लोकभवन को ऑनलाइन भेजने होंगे. इसमें देरी होने पर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई की जायेगी. इसे लेकर लोकभवन से जल्द ही टीएमबीयू सहित विश्वविद्यालयों को यूजर व पासवर्ड उपलब्ध कराया जायेगा. दरअसल, मार्च में लोकभवन में टीएमबीयू सहित अन्य विश्वविद्यालयों के अधिकारी की बैठक हुई थी. इसमें लोकभवन के वरीय अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकभवन से किसी मामले को लेकर विश्वविद्यालयों को पत्र भेजा जाता है. उसका जवाब विवि से समय से नहीं आता है. इसके लिए लोकभवन से दोबारा पत्र विश्वविद्यालय को भेजा जाता है. इसके बाद भी जवाब नहीं मिलता है. लोकभवन में रिकॉर्ड से पता लगेगा जवाब भेजा या नहीं विवि के अधिकारी ने कहा कि बैठक में लोकभवन के वरीय अधिकारी ने कहा कि पत्र अब मेल से नहीं भेजा जायेगा, बल्कि नयी व्यवस्था के तहत ऑनलाइन अब भेजा जायेगा. इसके लिए लोकभवन में एक निगरानी टीम होगी, जो ऑनलाइन पत्र भेजने का दिन व समय रिकॉर्ड में रखेगी. ऑनलाइन भेजे पत्र में विवि को जवाब देने के लिए निर्धारित तिथि तय होगी. इसका पूरा ब्योरा रखा जायेगा. निगरानी टीम विश्वविद्यालय को भेजे पत्र के जवाब का तिथि पर नजर रखेंगे. अधिकारी ने बताया कि विवि से कितने दिन में जवाब भेजा जाता है, या नहीं. इसका पूरा लेखा-जोखा लोकभवन की निगरानी टीम करेगी. नहीं भेजने पर विवि प्रशासन पर ही कार्रवाई की जायेगी. जवाब देने में समय बढ़ाने के लिए भी लेनी होगी अनुमति बैठक में तय किया गया कि मामले में अगर विवि जवाब देने में देरी करता है. इसे लेकर विवि प्रशासन को लोकभवन से समय लेना होगा. साथ ही बताना होगा कि जवाब कितने दिनों के भीतर लोकभवन को ऑनलाइन भेजा जायेगा. दो विवि में हो चुकी है शुरुआत विवि के अधिकारी ने बताया कि लोकभवन के नये पहल के तहत पटना विवि व पाटलीपुत्रा विवि में इसकी शुरुआत हो चुकी है. लोकभवन में शिकायतकर्ता के पत्र को ऑनलाइन विश्वविद्यालय को पत्र भेजा जा रहा है. इसका जवाब दोनों विवि से ऑनलाइन लोकभवन को भेजा जा रहा है, ताकि निर्धारित समय में शिकायतकर्ता के समस्या का निदान किया जा सके. बताया जा रहा कि टीएमबीयू सहित अन्य विश्वविद्यालयों से अलग-अलग मामलों को लेकर शिकायतकर्ता लोकभवन में आवेदन करते हैं, लेकिल लोकभवन से विवि को पत्र भेजने के बाद भी जवाब नहीं भेजा जाता है. इससे लोकभवन में काम का दबाव बढ़ता जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >