bhagalpur news. नोवा नाइट्स ने स्लेयर्स को 23 रनों से हराया

बीएन कॉलेज के ग्राउंड में जारी केपीएल सीजन आठ में मंगलवार को स्लेयर्स और नोवा नाइट्स के बीच मुकाबला खेला गया.

बीएन कॉलेज के ग्राउंड में जारी केपीएल सीजन आठ में मंगलवार को स्लेयर्स और नोवा नाइट्स के बीच मुकाबला खेला गया. यह मैच नोवा नाइट्स ने 23 रनों से जीता. पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोवा नाइट्स 15 ओवर के खेल में छह विकेट के नुकसान पर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया. तनवीर ने नाबाद 48 रन बनाये. गेंदबाजी में स्लेयर्स की ओर से दीपक व शेखर ने 2-2 विकेट लिये. 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्लेयर्स की टीम 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बना सकी. इमरान ने नाबाद 50 रन बनाये. नोवा के गेंदबाज डब्बू और सौरव ने 2-2 विकेट लिये. मैच में निर्णायक की भूमिका में तसनीम आरिफ और शहजाद थे. जबकि स्कोरिंग में सिबली और कमेंट्री में अरमान खान व सैफ थे. बुधवार को ब्लास्टर्स बनाम स्कोचर्स के बीच मैच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >